फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ जाना चाहते हैं तूफानी डेट पर, तो ये हैं दुनिया के सबसे डरावने रेस्टोरेंट्स

Sun, 13 Feb 2022 05:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Feb 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
have a stormy date with your partner on Valentines Day you can go worlds scariest restaurants
ये हैं दुनिया के सबसे डरावने रेस्टोरेंट्स - फोटो : iStock

प्यार-मोहब्बत का महीना चल रहा है। प्यार करने वालों को इस खास महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्यार करने वाले लोग 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं, लेकिन एक सप्ताह पहले ही 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो जाती है। वैलेंटाइन डे के नजदीक आते ही लोग सोच में पड़ जाते हैं कि अपने पार्टनर को डेट पर कहा लेकर जाएं, क्या तोहफा दें? लोग अपने पार्टनर को कुछ अलग अहसास करना चाहते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को तुफानी डेट पर ले जाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ दुनिया के सबसे डरावने रेस्टोरेंट्स के बारे में बताते हैं। जहां पर आप और आपके पार्टनर को कुछ अलग अहसास होगा। 



डिनर इन स्काई- बेल्जियम 

आपने कई रेस्टोरेंट में खाना खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी जमीन से 160 फीट की ऊंचाई पर डिनर किया है? अगर नहीं किया है तो हम एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं जहां आप 160 फीट की ऊंचाई पर बैठकर डिनर कर सकते हैं। बेल्जियम में ये अनोखा रेस्टोरेंट है जहां पर क्रेन से लोगों को ऊपर ले जाया जाता है। इसके साथ ही ग्राहकों को कुर्सी से बांध दिया जाता है। यहां पर एक साथ 22 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। ऊपर से पूरा शहर नजर आता है। 

have a stormy date with your partner on Valentines Day you can go worlds scariest restaurants
ये हैं दुनिया के सबसे डरावने रेस्टोरेंट्स - फोटो : iStock

डान्स ले नोयर, न्यूयॉर्क 

अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के इस रेस्टोरेंट में लोगों को अंधेरे में खाना खिलाया जाता है। आप सोच रहे होंगे यहां कैंडल लाइट डिनर की सुविधा होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यहां पर पूरी तरह से अंधेरा रहता है। यहां पर ग्राहकों को पूरी तरह से अजनबी लोगों के साथ बैठकर डिनर करना पड़ता है। 

have a stormy date with your partner on Valentines Day you can go worlds scariest restaurants
ये हैं दुनिया के सबसे डरावने रेस्टोरेंट्स - फोटो : iStock

फोर्टेजा मेडिसिया- इटली 

इटली का प्रसिद्ध रेस्टोरेंट ला फोर्टेजा एक किले में बनाया गया है। इस किले का निर्माण साल 1474 में किया गया था। यहां पर दुनिया की सबसे सुरक्षित जेल भी स्थित है। इस रेस्टोरेंट में कैदी खाना बनाते हैं और यहां पर खाना प्लास्टिक के बर्तनों में खिलाया जाता है। यह एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है यहां पर खाना खाने के लिए हफ्तों पहले बुकिंग करनी पड़ती है। यहां खाना खाने वाले लोगों का कैदी पियानो बजाकर मनोरंजन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
have a stormy date with your partner on Valentines Day you can go worlds scariest restaurants
ये हैं दुनिया के सबसे डरावने रेस्टोरेंट्स - फोटो : Instagram/nyotaimori_tokyo

न्योताइमोरी, टोक्यो 

जापान की राजधानी टोक्यो के इस रेस्टोरेंट में अजीबोगरीब ट्रेडिशन है। यहां पर न्यूड लड़की की बॉडी पर सुशी डिशेज रखी जाती हैं जिन्हें खाना होता है। सुशी ट्रेडिशन पूरी दुनिया में मशहूर है। खाने को इस तरह से रखा जाता है कि जैसे भोजन लड़के के शरीर का हिस्सा हो। 

विज्ञापन
have a stormy date with your partner on Valentines Day you can go worlds scariest restaurants
ये हैं दुनिया के सबसे डरावने रेस्टोरेंट्स - फोटो : iStock


डिजॉस्टर कैफे- स्पेन 

इस रेस्टोरेंट की थीम भूकंप रखी गई है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यहां पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आता रहता है। यहां के वेटस्टाफ सेफ्टी टोपी और अजीब टॉप पहनते हैं जबकि दूसरे स्टाफ का ड्रेस कोड बहुत गंदा कपड़ा होता है। यहां पर खाने और शराब की बारिश होती रहती है। यह रेस्टोरेंट स्पेन के सुंदर कोस्टा ब्रावा पर स्थित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed