सब्सक्राइब करें

आम आदमी से बादशाह की गद्दी तक पहुंचने वाला वो शख्स, अकेले ही 40 हजार योद्धाओं के बराबर था

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
history and interesting story of napoleon bonaparte emperor of France
नेपोलियन बोनापार्ट - फोटो : Pixabay

दुनिया में कई ऐसे योद्धा हुए हैं जिनका नाम इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गया है। ऐसे ही योद्धा थे फ्रांस के महान बादशाह कहे जाने वाले नेपोलियन बोनापार्ट। उन्होंने दुनिया के एक बड़े हिस्से पर राज किया है। 15 अगस्त 1769 को कोर्सिका द्वीप के अजाचियो में जन्मे नेपोलियन बोनापार्ट के बारे में ब्रिटेन के महान योद्धा ड्यूक ऑफ वेलिंगटन ने कहा था कि युद्ध के मैदान में वह अकेले ही 40 हजार योद्धाओं के बराबर हैं। एक आम आदमी से बादशाह की गद्दी तक का नेपोलियन की जिंदगी का सफर बेहद ही दिलचस्प रहा था। आइए जानते हैं नेपोलियन बोनापार्ट के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें, जो शायद ही आप जानते होंगे। 

Trending Videos
history and interesting story of napoleon bonaparte emperor of France
नेपोलियन बोनापार्ट की मूर्ति - फोटो : Facebook/Napoleon Bonaparte

नेपोलियन बोनापार्ट को इतिहास में दुनिया के सबसे महान सेनापतियों में गिना जाता है। उन्होंने फ्रांस में एक नई विधि संहिता भी लागू की थी, जिसे नेपोलियन की संहिता कहा जाता है। उनकी कानून संहिता में सिविल विवाह और तलाक की प्रथा को मान्यता दी गई थी। यह उस समय के हिसाब से बहुत बड़ी बात थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
history and interesting story of napoleon bonaparte emperor of France
नेपोलियन बोनापार्ट - फोटो : Facebook/Napoleon Bonaparte

नेपोलियन ज्यादा धनी-मनी परिवार से तो नहीं थे, लेकिन वह पढ़ाई में काफी तेज थे, इसलिए उनके माता-पिता ने महज नौ साल की उम्र में ही उन्हें पढ़ाई के लिए फ्रांस भेज दिया। उनकी पढ़ाई अलग-अलग जगहों पर हुई और सितंबर 1785 में उन्हें ग्रेजुएट की डिग्री मिली। फिर बाद में वह फ्रांस की सेना में शामिल हो गए, जहां उन्हें तोपखाना रेजिमेंट में सेकेंड लेफ्टिनेंट की रैंक मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 24 वर्ष की उम्र में ही नेपोलियन को ब्रिगेडियर जनरल बना दिया गया था। 

history and interesting story of napoleon bonaparte emperor of France
नेपोलियन बोनापार्ट - फोटो : Facebook/Napoleon Bonaparte

नेपोलियन ने अपनी वीरता और सूझबूझ से कई लड़ाईयों में जीत हासिल की थी। उन्होंने सेनापति के तौर पर फ्रांस में सबसे ताकतवर सेना भी तैयार की थी, लेकिन बाद में कुछ ऐसे हालात बने कि उन्हें फ्रांस के बादशाह का पद संभालना पड़ा। वर्ष 1804 में उन्होंने पोप की मौजूदगी में खुद को बादशाह घोषित किया था। 

विज्ञापन
history and interesting story of napoleon bonaparte emperor of France
नेपोलियन बोनापार्ट - फोटो : Facebook/Napoleon Bonaparte

साल 1815 में वॉटरलू के युद्ध में हार के बाद अंग्रेजों ने नेपोलियन को अंध महासागर के दूर द्वीप सेंट हेलेना में बंदी बना दिया, जहां छह साल बाद उनकी मौत हो गई। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि अंग्रेजों ने उन्हें आर्सेनिक जहर देकर मार डाला था। दरअसल, आर्सेनिक को जहर का राजा कहा जाता है। इसकी वजह से शरीर के बहुत से अंग काम करना बंद कर देते हैं और अंत में व्यक्ति की मौत हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed