Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
How long will Sunita Williams stays in space Know the Reason for delay sunita williams antriksh se kab lautegi
{"_id":"678a3283afba79c679073d9b","slug":"how-long-will-sunita-williams-stays-in-space-know-the-reason-for-delay-sunita-williams-antriksh-se-kab-lautegi-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: दूर अंतरिक्ष में अटकी सुनीता विलियम्स जानिए क्यों आई है सुर्खियों में? इस माह आ रही हैं धरती पर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: दूर अंतरिक्ष में अटकी सुनीता विलियम्स जानिए क्यों आई है सुर्खियों में? इस माह आ रही हैं धरती पर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 17 Jan 2025 04:15 PM IST
सार
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, जो 5 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गई थीं, तकनीकी खराबी के कारण अपनी वापसी में देरी का सामना कर रही हैं। हाल ही में बीते सात महीने में वो पहली बार स्पेसवॉक की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अंतरिक्ष से कब तक वापस आएंगी सुनीता विलियम्स?
- फोटो : NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Sunita Williams Update News: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इन दिनों अंतरिक्ष में हैं, लेकिन उनकी वापसी में देरी हो रही है, जिससे उनके प्रशंसक चिंतित हैं। सुनीता विलियम्स 5 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से अपने सहयोगी बुच विल्मोर के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुई थीं। उनका मिशन महज आठ से दस दिनों का था, लेकिन स्टारलाइनर में आई तकनीकी खराबी के कारण उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रुकना पड़ा है। अब उनकी वापसी काफी लम्बी खिंच गई है।
2 of 5
a
- फोटो : PTI
इस वजह से सुर्खियों में बनी हैं सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का मिशन एक परीक्षण उड़ान थी, जिसका उद्देश्य भविष्य के मिशनों के लिए स्टारलाइनर की क्षमताओं का मूल्यांकन करना था। मगर अंतरिक्ष यान में कुछ तकनीकी समस्याएं आने के कारण, उनकी वापसी में देरी हुई है। नासा और बोइंग की टीमें इन समस्याओं का समाधान करने में जुटी हैं। हाल ही में सुनीता विलियम्स ने बीते सात महिनों में पहली बार स्पेसवॉक किया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर सुनीता विलियम्स कब तक वापस धरती पर लौटेंगी?
3 of 5
अंतरिक्ष से कब तक वापस आएंगी सुनीता विलियम्स?
- फोटो : NASA
कब होगी वापसी?
सुनीता और बुच के वापस लौटने को लेकर कई बार तारीखें टल चुकी हैं। पहले यह उम्मीद थी कि कुछ हफ्तों में वापस आ जाएंगे, लेकिन फिर नासा ने घोषणा की कि वे क्रू-9 मिशन के तहत फरवरी 2025 में स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान से धरती पर लौटेंगे। हालांकि अब कुछ तकनिकी समस्याओं की वजह से एक बार फिर यह तारीख फिर टल गई है। जिस वजह से विलियम्स और विल्मोर मार्च या अप्रैल के अंत तक घरती पर वापस पाएंगे। यानी मिशन शुरू होने के करीब दस महीने बाद वह धरती पर लौटेंगे। नासा ने यह जानकारी अपने ब्लाग में 17 दिसंबर 2024 को अपडेट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दिया बड़ा अपडेट
- फोटो : NASA
क्या होता है स्पेसवॉक?
स्पेसवॉक, जिसे अंतरिक्ष में टहलना भी कहा जाता है, एक ऐसी गतिविधि है जिसमें एक अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष यान या अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर निकलता है। यह एक बेहद जटिल और खतरनाक प्रक्रिया है जिसके लिए विशेष प्रशिक्षण और उपकरणों की आवश्यकता होती है। जब एक अंतरिक्ष यात्री स्पेसवॉक करता है, तो वह एक विशेष स्पेससूट पहनता है जो उसे अंतरिक्ष के खतरनाक वातावरण से बचाता है। यह सूट ऑक्सीजन प्रदान करता है, शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, और अंतरिक्ष के विकिरण और सूक्ष्म उल्कापिंडों से सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन
5 of 5
Sunita Williams
- फोटो : NASA
अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का समय
ISS पर रहते हुए, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वैज्ञानिक प्रयोगों और स्टेशन के रखरखाव में व्यस्त हैं। ISS पर जीवन चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन अंतरिक्ष यात्री इन चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं। हाल ही सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष में पानी पीने का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो स्कूली बच्चों को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से अंतरिक्ष में होने वाली चुनौतियों के बारे में बता रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।