सब्सक्राइब करें

इस देश में रोबोट करता है पुलिस का काम, सुरक्षा के साथ-साथ करता है हर मदद

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Ayush Jha Updated Wed, 19 Jun 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Hprobocop petroling at huntington park provide additional surveillance
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
आज के समय में गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने और समाज में उचित न्याय व्यवस्था को बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहें है। एक ऐसा ही प्रयास इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसे हम विज्ञान का चत्मकार भी कह सकते हैंं कि रोबोट अब समाज के न्याय व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी काम करेगा। ऐसा ही एक रोबोकॉप(रोबोट पुलिस) मंगलवार को अमेरिका की सड़कों पर तैनात नजर आया, इस रोबोट को एचपी रोबोकाॅप नाम दिया गया है। अंतरिक्ष कैप्सूल की आकार का यह रोबोट पूरी तरह स्वचलित होगा और सड़कों पर अपनी पैनी नजर रखेगा। 
Trending Videos
Hprobocop petroling at huntington park provide additional surveillance
hprobocop - फोटो : @HPRoboCop

इस रोबोकॉप की खास बात यह है कि पैट्रोलिंग करते समय 360 डिग्री पर नजर रखेगा। अपने पैट्रोलिंग के दौरान यह सड़कों, आस-पास के पार्क और भवनों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखतें हुए, आपराधिक गतिविधियों की सारी जानकारी सीधे पुलिस मुख्यालय को भेजेगा। जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस अपनी सेवा तत्काल रुप से आम नागरिकों तक पहुंचा पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hprobocop petroling at huntington park provide additional surveillance
hprobocop - फोटो : @@HPRoboCop

बता दे कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार इस रोबोकॉप को सबसे पहले हंटिग्टन पार्क की सड़क पर तैनात किया गया, जो लॉस एंजिलिस से 10 कि.मी की दूरी पर स्थित है। इस शहर की आबादी लगभग 50 हजार है। रोबोकॉप का अगर यह प्रयोग सफल रहा तो यह रोबोट लॉस एंजिलिस और कैलिफोर्निया के साथ-साथ पूरे अमेरिका में तैनात किया जाएगा। दरअसल, पुलिस इस रोबोकॉप के जरिए हर इलाकों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख सकेगी । किसी भी संवदेनशील स्थिती में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम बिना वक्त गंवाए मौके पर ही पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है इस रोबोकॉप का अपना खुद का ट्विटर अकाउंट @HPRoboCop होगा।

 

 
Hprobocop petroling at huntington park provide additional surveillance
प्रतिकात्मक तस्वीर

इस कॉप के सीने पर एक टच-स्क्रीन लगाया गया है। जिस पर लोग अपनी शिकायत को बड़ी आसानी से दर्ज करा सकते हैं। इस रोबोट को कुछ इस तरह तैयार किया गया है कि यह समस्या का स्वयं आंकलन करके उस पर उचित कार्रवाई करने में सक्षम है। इस रोबोट की सहायता से लोगों को पिछली शिकायतों की मौजूदा स्थिति का भी ब्योरा भी बड़ी आसानी से मिल जाएगा। कैलिफोर्निया की मेयर करीना मैकियास ने कहा कि इस इनोवेशन से सुरक्षा और मजबूत होगी। हम बेफिक्र और बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम दे सकेंगे। बता दें कि इससे पहले यहां के शॉपिंग मॉल और भवनों में पहले से ही रोबोट तैनात हैं, लेकिन सड़क पर यूं खुलेआम इस तरह की तैनाती का यह पहला प्रयास है।


 
विज्ञापन
Hprobocop petroling at huntington park provide additional surveillance
robot in kerala - फोटो : ANI

बता दे कि फिलहाल इसी तरह का एक रोबोट हमारे देश के केरल राज्य में अपनी सेवा दे रहा है। केरल पुलिस के मुख्यालय में इस रोबोट को लोगों की सहायता के लिए स्थापित किया गया है। यह मुख्यालय में फिलहाल उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देने का कार्य कर रहा है। यह रोबोट मुख्यालय में आने वाले लोगों की शिकायतों का रिकॉर्ड रखता है। जिसे कभी भी देखा जा सकता है। इस रोबोट को सब इंस्पेक्टर की उपाधि दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed