भारत में कई रहस्यमयी खजाने मौजूद हैं। इन खजानों को तलाशने की हजारों कोशिशें की गईं, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली। इन खजानों के बारे में आज तक पता नहीं चल पाया है। आईए जानते हैं भारत के ऐसे ही रहस्यमयी खजानों के बारे में...
Ajab-Gajab: कहां गायब हो गए भारत के ये सबसे बड़े खजाने, आज तक नहीं चला पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान सिंह का रहस्यमयी खजाना
मानसिंह प्रथम के रहस्यमयी खजाने को आज तक कोई नहीं खोज पाया है। अकबर की सेना के सेनापति और जयपुर के पूर्व शासक मानसिंह प्रथम मोहम्मद गजनी का खजाना लेकर हिंदुस्तान आए थे। बताया जाता है कि उन्होंने अफगानिस्तान से 1580 के दशक में लाए इस खजाने को जयगढ़ किले में छिपाकर रख दिया था। उन्होंने इस खजाने को अकबर को नहीं दिया था। कई लोग मानते हैं कि परसिर के भूमिगत टंकियों में खजाने को छिपाया गया है। इमरजेंसी में इंदिरा गांधी ने किले को खोदने का निर्देश दिया था। लेकिन खुदाई में कुछ नहीं मिला था।
बिहार का सोन भंडार
बिहार के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल राजगीर में सोन भंडार स्थित है। माना जाता है कि सोन भंडार की गुफाओं में रहस्यमयी खजाना है। सोन भंडार की गुफा में एक रहस्यमयी दरवाजा है। इस दरवाजे को हजारों कोशिशों के बाद भी आजतक कोई भी खोल नहीं पाया है। इस दरवाजे को कई बार खोलने की कोशिश हुई, लेकिन हर बार नाकामी हाथ लगी। इस गुफा के दरवाजे पर रखे पत्थर पर शंख लिप में कुछ लिखा हुआ है जिसे आज तक कोई नहीं पढ़ पाया। लोगों का मानना है कि इसमें खजाने के दरवाजे को खोलने के बारे में बताया गया है। अगर इसको कोई पढ़ लेता है, तो खजाना तक पहुंचा जा सकता है।
चारमीनार सुरंग में छिपा है खजाना
हैदारबाद में स्थित चारमीनार और गोलकुंडा किले को एक सुरंग जोड़ती है। माना जाता है कि इनको जोड़ने वाली सुरंग में खजाना छिपा हुआ है। सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने इस सुरंग को बनवाया था। बताया जाता है कि इस सुरंग में हैदराबाद के शाही परिवार ने खजाने को छिपाकर रखा है। इस खजाने को भी आज तक कोई नहीं खोज पाया है।
कृष्णा नदी के खजाने का रहस्य
आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर दुनिया के बेहतरीन हीरे मिले थे। यह हीरे कोल्लूर में कृष्णा नदी के तट पर पाए गए थे। लोगों का मानना है कि इस जगह पर हीरे की खान है। माना जाता है कि गोलकुंडा में प्राकृतिक खजाना है जहां पर हीरे ही हीरे हैं। इसको खोजने की अधिक कोशिश नहीं की गई। इसका भी राज आज तक बरकरार है।