Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Interesting and mysterious facts about uranus planet where the day lasts for 42 years and the night for 42 years
{"_id":"60a4016072cc3d4193409c7b","slug":"interesting-and-mysterious-facts-about-uranus-planet-where-the-day-lasts-for-42-years-and-the-night-for-42-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्ञान की बात: कहानी एक ऐसे ग्रह की, जहां 42 साल तक दिन और 42 साल तक होती है रात","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ज्ञान की बात: कहानी एक ऐसे ग्रह की, जहां 42 साल तक दिन और 42 साल तक होती है रात
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 19 May 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सौरमंडल के ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं, लेकिन इन्हें जितना भी समझने की कोशिश की जाए, तो उतना ही उलझना पड़ता है। क्योंकि सभी ग्रह कुछ खास वजहों से एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अरुण ग्रह का नाम तो आपने सुना ही होगा। व्यास के आधार पर यह सौरमंडल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है। इस ग्रह पर मिट्टी पत्थर के बजाय अधिकतर गैस है, जिस वजह से इसे गैस दानव भी कहा जाता है। आज हम आपको अरुण ग्रह के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
2 of 7
अरुण ग्रह
- फोटो : सोशल मीडिया
अरुण ग्रह अपने अक्ष पर 98 डिग्री तक झुका हुआ है। इस वजह से यहां का मौसम बहुत ही असामान्य रहता है। यहां हमेशा तूफान जैसा माहौल बना रहता है। यहां हवाएं काफी तेज चलती रहती हैं, जो अधिकतम 900 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंच जाती हैं।
3 of 7
अरुण ग्रह
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको यह जानकर बेहद ही हैरानी होगी कि अरुण ग्रह पर 42 साल तक रात और 42 साल तक दिन होता है। इसका कारण यह है कि अरुण ग्रह पर दोनों में से एक पोल यानी ध्रुव लगातार 42 साल तक सूर्य के सामने और दूसरा अंधकार में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सौरमंडल के ग्रह
- फोटो : Pixabay
अरुण ग्रह सूर्य से लगभग तीन अरब किलोमीटर दूर है। यही वजह है कि यह ग्रह बहुत ही ठंडा है। यहां का औसत तापमान -197 डिग्री सेल्सियस होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरुण का न्यूनतम तापमान -224 डिग्री सेल्सियस देखा गया है।
विज्ञापन
5 of 7
सौरमंडल के ग्रह
- फोटो : Pixabay
सूर्य के अधिक दूरी होने के कारण इस ग्रह पर सूर्य की किरणों को पहुंचने में दो घंटे 40 मिनट का समय लगता है। यह पृथ्वी से लगभग 20 गुना अधिक है। पृथ्वी पर सूर्य की किरणों को पहुंचने में आठ मिनट 17 सेकेंड का समय लगता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।