Zara Hatke: दुनिया में कई ऐसी जगहें जिनकी गिनती भूतिया जगहों में होती है। भूत-प्रेत को लेकर कई तरह की कहानियां बताई जाती हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो आत्माओं को देखने का दावा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अमेरिका राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में भी आत्माओं का वास है। भले ही आपको इसपर यकीन न हो, लेकिन कई लोग व्हाइट हाउस में आत्माओं को महसूस कर चुके हैं।
व्हाइट हाउस दुनिया के सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान है। कहा जाता है कि व्हाइट हाउस की सुरक्षा इतनी कड़ी होती है कि वहां बिना इजाजत कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन इसके आंगन में आज भी कई ऐसे रहस्य दफन हैं, जिसे जानकर आपकी रूह तक कांप जाएगी।
2 of 5
भूतिया है अमेरिका का राष्ट्रपति भवन, अंदर किसकी घूमती आत्मा, आज तक अनसुलझा है भूतों का रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
बताया जाता है कि व्हाइट हाउस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा घूमती रहती है। दरअसल, अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे, लेकिन अप्रैल 1865 में व्हाइट हाउस के अंदर ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ दिन बाद से ही लोगों को अब्राहम लिंकन की आत्मा दिखाई देने लगी।
3 of 5
भूतिया है अमेरिका का राष्ट्रपति भवन, अंदर किसकी घूमती आत्मा, आज तक अनसुलझा है भूतों का रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति रहे केल्विन कुलिज की पत्नी ग्रेस कुलीज ने व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा को महसूस किया था। उनका कहना था कि उन्हें आभास हुआ कि व्हाइट हाउस के ओवल दफ्तर की खिड़की के पास अब्राहम लिंकन खड़े हैं। इसके अलावा उन्हें कई बार ऐसा भी लगा कि लिंकन उनके आसपास ही बैठे हैं। इन रहस्यमयी घटनाओं से वो काफी डर गई थीं।
Baba Vanga Predictions: तीसरे विश्व युद्ध से पुतिन के पतन तक, बाबा वेंगा की 2026 के लिए डरावनी भविष्यवाणियां
4 of 5
भूतिया है अमेरिका का राष्ट्रपति भवन, अंदर किसकी घूमती आत्मा, आज तक अनसुलझा है भूतों का रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
कहा जाता है कि नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना ने भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा को देखा था। दरअसल, अमेरिकी यात्रा के दौरान वो एक बार व्हाइट हाउस में ही रूकी हुई थीं। तब देर रात उन्हें लगा कि किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया। इसके बाद जब उन्होंने जाकर दरवाजा खोला तो सामने अब्राहम लिंकन को खड़े पाया। ये देखकर वो काफी डर गईं। उस वक्त उनके मुंह से आवाज तक नहीं निकल पा रही थी।
Magh Mela Viral Girl: मोनालिसा के बाद माघ मेले में वायरल हुई ये लड़की, खूबसूरत आंखों ने लोगों को बनाया दीवाना
5 of 5
भूतिया है अमेरिका का राष्ट्रपति भवन, अंदर किसकी घूमती आत्मा, आज तक अनसुलझा है भूतों का रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
इतना ही नहीं, ब्रिटेन के एक पूर्व राष्ट्रपति भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा को देख चुके हैं। वो एक बार अमेरिका आने पर व्हाइट हाउस में भी ठहरे हुए थे। इस दौरान जब वो बाथरूम से नहाकर वापस आए तो उन्होंने देखा कि कमरे में सिगड़ी जल रही थी और वहीं पास में अब्राहम लिंकन बैठे हुए थे। ये घटनाएं आज भी लोगों की रूह कंपा देती हैं।