फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral: भारत का अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं लोग, जानिए क्या है वजह

Wed, 08 Jan 2025 01:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 01:02 PM IST
सार

Whistling Village Of India: दुनिया में हर किसी इंसान का अपना एक नाम होता है, जिससे लोग उसे बुलाते हैं। माता-पिता द्वारा दिए नाम से ही लोगों को पहचाना जाता है, लेकिन भारत के एक गांव में लोगों को नाम से नहीं, बल्कि एक धुन से बुलाया जाता है। 

विज्ञापन
Kongthong Meghalaya Whistling Village Of India Where People Call Each other by Whistle
भारत का अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं लोग - फोटो : Freepik

Ajab Gajab: दुनिया में कई ऐसे गांव और शहर हैं, जो अपनी खासियत के लिए जान जाते हैं। भारत में एक ऐसा गांव जिसे अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। आज हम आपको इस गांव की एक खासियत के बारे में बताते हैं। दुनिया में हर किसी इंसान का अपना एक नाम होता है, जिससे लोग उसे बुलाते हैं। माता-पिता द्वारा दिए नाम से ही लोगों को पहचाना जाता है, लेकिन भारत के एक गांव में लोगों को नाम से नहीं, बल्कि एक धुन से बुलाया जाता है। 

भारत के मेघालय राज्य में यह गांव स्थित हैं। यहां पर लोग एक दूसरे को सीटी मारकर बुलाते हैं। इसके कारण पैदा होते ही उनके नाम पर एक धून तय हो जाती है और यही उनका नाम हो जाता है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि बिना नाम लिए किसी को कैसे बुलाया जाता होगा। किसी को बुलाने के लिए सीटी बजानी होती है। 
 
Kongthong Meghalaya Whistling Village Of India Where People Call Each other by Whistle
भारत का अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं लोग - फोटो : Freepik

पहाड़ी में बसा है गांव 

भारत में मेघालय में स्थित यह गांव बिल्कुल अलग है। खासी पहाड़ी में स्थित गांव का नाम कांगथान है। इसकी अनोखी खासियत के लिए इस गांव को व्हिसलिंग विलेज भी कहा जाता है। गांव में बच्चा पैदा होने पर उसकी मां उसे एक अलग धुन बनाकर सुनाती है। धीरे-धीरे बच्चा धुन सुनकर पहचाना जाता है कि यह उसके नाम की धून है।

Kongthong Meghalaya Whistling Village Of India Where People Call Each other by Whistle
भारत का अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं लोग - फोटो : Freepik

इसके बाद लोग उसे बुलाने के लिए सीटी बजाकर धुन का  इस्तेमाल करते हैं। चिड़ियों की चहचहाहट से यह धुन प्रभावित होती है। धुन को जिंग्रवई लॉबेई कहा जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इसके कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। 

Predictions 2025: कोरोना और ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी करने वाले शख्स ने दी 'तीसरे विश्व युद्ध' की चेतावनी, जानिए क्या होने वाला है

Viral News: पानीपुरी वाले को मिला जीएसटी नोटिस, एक साल में यूपीआई से कमाए 40 लाख, लोग बोले- नौकरी बदल लेते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Kongthong Meghalaya Whistling Village Of India Where People Call Each other by Whistle
भारत का अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं लोग - फोटो : Freepik

क्या लोगों का नाम नहीं होता है? 

यहां पर लोगों के नाम भी होते हैं, जो दस्तावेजों में लिखे जाते हैं। हालांकि, आमतौर पर उन्हें बुलाने के लिए सीटी का इस्तेमाल होता है। इसके पीछे का कारण बेहद दिलचस्प है।

Viral News: शेर, तेंदुआ, जंगली हाथी और आठ साल का बच्चा, पांच दिन तक जंगल में मासूम की इस होशियारी ने बचाई जान

Airplanes Safest Seat: हवाई जहाज में कौन सी होती है सबसे सुरक्षित सीट? कहां बैठने पर हादसे में बच सकती है जान

विज्ञापन
Kongthong Meghalaya Whistling Village Of India Where People Call Each other by Whistle
भारत का अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं लोग - फोटो : Freepik

दरअसल, पहाड़ों के बीच सीटी की धुन गूंजती है, जिसके कारण लोगों को बुलाने के लिए लोग सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं। ताकि, दूर तक आवाज गूंज जाए और उन्हें सुनाई पड़ जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed