{"_id":"6741aa6a0b3fd1701a0e1e4e","slug":"live-cobra-is-fed-to-a-sick-camel-know-the-reason-behind-it-in-hindi-2024-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab: बीमार ऊंट को खिलाया जाता है जिंदा कोबरा, जानें सांप खाने के बाद क्या करता है रेगिस्तान का जहाज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab: बीमार ऊंट को खिलाया जाता है जिंदा कोबरा, जानें सांप खाने के बाद क्या करता है रेगिस्तान का जहाज
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:57 PM IST
सार
क्या आपने कभी ऊंट को जिंदा कोबरा खिलाने के बारे में सुना है? अधिकतर लोगों का जवाब 'नहीं' होगा। रेगिस्तान के जहाज को जब एक खास तरीके की बीमारी होती है तो उसे जीवित जहरीला सांप खिलाया जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांप खाते हुए ऊंट की फोटो (एआई जेनरेटेड)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोग डर जाते हैं, और डरें भी क्यों न विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर साल एक लाख से भी अधिक लोगों की मौत सांप काटने की वजह से होती है। सांप एक ऐसा जीव है जिसका जहर न सिर्फ इंसानों को बल्कि बाघ, शेर, गैंडा और हाथी जैसे शक्तिशाली जानवरों को भी कुछ मिनटों में ही मार सकता है। ऐसे में किसी इंसान या जानवर के सामने अगर सांप आ जाता है तो वह उससे दूरी बनाने की पूरी कोशिश करता है।
2 of 5
सांप खाता हुआ ऊंट (एआई जेनरेटेड)
- फोटो : Freepik
मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि रेगिस्तान में रहने वाले ऊंट को जिंदा सांप खिलाना पड़ता है। यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन कई इलाकों में जैसे मिडिल ईस्ट में ऐसा करना बहुत आम बात है। अब आपके मन में ऐसे कई सवाल आ रहे होंगे कि आखिर क्यों ऊंट को जिंदा कोबरा खिलाया जाता है और ऐसा करने के बाद ऊंट पर क्या असर पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
3 of 5
रेगिस्तान में बैठे सांप की फोटो
- फोटो : Adobe Stock
किस बीमारी में ऊंट को सांप खिलाया जाता है?
कभी-कभी ऊंट एक खास बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं, जिसे हयाम कहा जाता है। इस बीमारी में ऊंट खाना-पीना छोड़ देते हैं और उनका शरीर अकड़ने लगता है। यह बीमारी इतनी गंभीर होती है कि कई बार ऊंट की जान भी जा सकती है। इसी बीमारी के इलाज के लिए मिडिल ईस्ट में ऊंट को जिंदा कोबरा खिलाया जाता है। इसे खिलाने के लिए पहले ऊंट के मुंह में जीवित सांप डाला जाता है उसके बाद पानी पिलाया जाता है, जिससे सांप आसानी से ऊंट के पेट में चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांप खाता हुआ ऊंट (एआई जेनरेटेड)
- फोटो : Freepik
क्यों खिलाया जाता है कोबरा?
देखा जाए तो ऊंट एक शाकाहारी जानवर है, लेकिन विशेष परिस्थिति में उसे जहरीले सांप को खिलाया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि कोबरा का जहर ऊंट के शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को खत्म कर देता है और बीमारी से राहत मिलती है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि कोबरा का जहर ऊंट की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
विज्ञापन
5 of 5
जीभ निकाले ऊंट की फोटो
- फोटो : Adobe Stock
जहरीला सांप खाने के बाद क्या होता है?
जहरीला सांप खाने के बाद ऊंट के शरीर में सांप का जहर फैलता है और वह कमजोर पड़ने लगता है। लेकिन ऊंट के शरीर में ऐसे एंटीबॉडी होते हैं जो सांप के जहर से लड़ते हैं। यही कारण है कि कई बार ऊंट इस जहरीले सांप को खाने के बाद भी जिंदा रह जाता है। बता दें कि ऊंट के इलाज का यह तरीका एक पारंपरिक इलाज है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।