सब्सक्राइब करें

Maha Kumbh 2025: कुंभ के बाद कहां चले जाते हैं और क्या करते हैं नागा साधु, जानिए इनकी रहस्यमयी बातें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 07:36 PM IST
सार

Maha Kumbh 2025: नागा साधु बनने के लिए 12 वर्ष कठिन तपस्या करनी पड़ती है। नागा साधुओं का जीवन बेहद ही जटिल होता है। बताया जाता है कि किसी भी इंसान को नागा साधु बनने में 12 साल का लंबा समय लगता है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 What Naga Sadhus Do After Kumbh unveiling Untold Stories and facts naga sadhu ka rahasya
कुंभ के बाद कहां चले जाते हैं और क्या करते हैं नागा साधु - फोटो : अमर उजाला

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में गंगा, युमना और सरस्वती नदी के संगम तट पर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ में अभी तक नौ करोड़ से ज्यादा डुबकी लगा चुके हैं। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करने के लिए साधु-संतों के अलावा दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में इस बार 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। महाकुंभ में नागा साधु सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र हैं। आज हम आपको अपनी खबर में यह बताएंगे कि आखिर कुंभ के बाद नागा साधु कहां चले जाते हैं और क्या करते हैं? 



सनातन धर्म में नागा साधुओं को धर्म का रक्षक माना जाता है। नागा साधुओं को 12 वर्षों की कठोर तपस्या करनी पड़ती है। नागा साधु भगवान शिव के वैरागी स्वरूप की पूजा करते हैं। महाकुंभ में देशभर से नागा साधु पहुचे हैं, जो लोगों के लिए सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र हैं। नागा साधु, बिना कपड़े के, शरीर पर भस्म और लंबी जटाओं की वजह से भीड़ में सबसे अलग नजर आते हैं। 
 

Mahakumbh 2025 What Naga Sadhus Do After Kumbh unveiling Untold Stories and facts naga sadhu ka rahasya
कुंभ के बाद कहां चले जाते हैं और क्या करते हैं नागा साधु - फोटो : अमर उजाला

नागा साधु बनने में कितना लगता है समय?

नागा साधु बनने के लिए 12 वर्ष कठिन तपस्या करनी पड़ती है। नागा साधुओं का जीवन बेहद ही जटिल होता है। बताया जाता है कि किसी भी इंसान को नागा साधु बनने में 12 साल का लंबा समय लगता है। नागा साधु बनने के बाद वह गांव या शहर की भीड़भाड़ भरी जिंदगी को त्याग देते हैं और रहने के लिए पहाड़ों पर जंगलों में चले जाते हैं। उनका ठिकाना उस जगह पर होता है, जहां कोई भी न आता जाता हो। अखाड़ों में नागा साधु को अनुशासन और संगठित जीवन जीने की शिक्षा दी जाती है। 
 

Mahakumbh 2025 What Naga Sadhus Do After Kumbh unveiling Untold Stories and facts naga sadhu ka rahasya
कुंभ के बाद कहां चले जाते हैं और क्या करते हैं नागा साधु - फोटो : अमर उजाला।

नागा साधु बनने की प्रक्रिया में 6 साल बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान वह नागा साधू बनने के लिए जरूरी जानकारी हासिल करते हैं। इस अवधि में वह सिर्फ लंगोट पहनते हैं। वह कुंभ मेले में प्रण लेते हैं जिसके बाद लंगोट को भी त्याग देते हैं और पूरा जीवन कपड़ा धारण नहीं करते हैं। सबसे खास बात यह है कि वह बिस्तर पर नहीं सोते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 What Naga Sadhus Do After Kumbh unveiling Untold Stories and facts naga sadhu ka rahasya
कुंभ के बाद कहां चले जाते हैं और क्या करते हैं नागा साधु - फोटो : Adobe Stock

नागा साधु बनने की प्रक्रिया की शुरुआत में सबसे पहले ब्रह्मचर्य की शिक्षा लेनी होती है। इसमें सफलता प्राप्त करने के बाद महापुरुष दीक्षा दी जाती है। इसके बाद यज्ञोपवीत होता है। इस प्रकिया को पूरी करने के बाद वह अपना और अपने परिवार का पिंडदान करते हैं जिसे बिजवान कहा जाता है।

Female Naga Sadhu: महिला नागा साधु क्या करती हैं और कहां रहती हैं? जानिए कैसी है इनकी रहस्यमयी दुनिया

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 What Naga Sadhus Do After Kumbh unveiling Untold Stories and facts naga sadhu ka rahasya
कुंभ के बाद कहां चले जाते हैं और क्या करते हैं नागा साधु - फोटो : अमर उजाला।

नागा साधुओं को एक दिन में सिर्फ सात घरों से भिक्षा मांगने की इजाजत होती है। अगर उनको इन घरों में भिक्षा नहीं मिलती है, तो उनको भूखा ही रहना पड़ता है। नागा संन्यासी दिन में सिर्फ एक बार ही भोजन करते हैं। नागा साधू हमेशा नग्न अवस्था में रहते हैं और युद्ध कला में पारंगत होते हैं। यह अलग-अलग अखाड़ों में रहते हैं। नागा साधू अपना भोजन खुद बनाते हैं। अपने दिगंबर रूप की वजह से प्रसिद्ध होते हैं। 

Maha Kumbh 2025: क्या है नागा साधुओं की रहस्यमयी दुनिया? जानिए कैसे बनते हैं और कब से शुरू हुई इनकी परंपरा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed