फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तस्वीर पर रेलवे ने किया ट्वीट तो लोगों ने मंत्रालय को बता दिया प्यार का दुश्मन

Thu, 29 Aug 2019 02:53 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 29 Aug 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
ministry of railways trolled after posting of viral picture of couple
- फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है, जिसे देखकर कभी हम हंसते हैं तो कभी-कभी दंग रह जाते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक प्रेमी युगल रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर किसी ने खींची और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी 

ministry of railways trolled after posting of viral picture of couple
- फोटो : सोशल मीडिया

ये वायरल तस्वीर रेल मंत्रालय तक भी पहुंच गई। इसके बाद मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह एक खतरनाक और दंडात्मक अपराध है। कृपया खड़े हुए डिब्बे और कोच के नीचे कभी ना बैठें। क्योंकि गाड़ी कभी भी बिना चेतावनी के चल सकती है। रेलवे ट्रैक को सही से क्रॉस करें। अलर्ट रहें, सुरक्षित रहें। 

ministry of railways trolled after posting of viral picture of couple
- फोटो : सोशल मीडिया

रेल मंत्रालय द्वारा ट्वीट करने के बाद इस ट्वीट पर लोग मजे लेने लगे। कुछ यूजर्स तो इस ट्वीट पर मजे लेते हुए ट्वीट किया कि क्या मोदी राज में कोई एक-दूसरे से इश्क नहीं कर सकता है। कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि अपने लिए ना सही लेकिन इस तरह के प्रेमी जोड़ों के लिए पेड़ जरूर लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ministry of railways trolled after posting of viral picture of couple
viral - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक यूजर्स ने ट्वीट किया कि अब क्या मोदी राज में लोग इश्क भी नहीं लड़ा सकते। गार्डन में बैठो तो पुलिस का डर, प्लेटफॉर्म पे रिश्तेदारों का डर, पटरी पर आप बैठने नहीं दे रहे हैं। आखिर युवा करे तो क्या करे। 

विज्ञापन
ministry of railways trolled after posting of viral picture of couple
- फोटो : सोशल मीडिया

वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि इन लोगों को सरकार से सिफारिश लगा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई घर दिलवा दीजिए। एक यूजर ने लिखा कि सर वो लोग जो काम करने जा रहे हैं। उनके बाद अगर आप उन्हें जेल में  डाल दो तो भी वह खुशी-खुशी चले जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed