फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस पेंटिंग के रहस्यों को आज तक नहीं समझ पाया कोई, कीमत है 5712 करोड़ रुपये

Sat, 20 Jul 2019 10:28 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Mona lisa Painting Mystery Leonardo da vinci mysterious Portrait
मोनालिसा पेंटिंग - फोटो : Social media

लियोनार्डो दा विंची को तो आप जानते ही होंगे। अगर नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि ये दुनिया के उन मशहूर पेंटरों में से एक हैं, जिनकी पेंटिंग करोड़ों-अरबों में बिकती हैं। दुनिया में ऐसे बहुत ही लोग हैं, जो मरने के बाद भी अपने कामों की वजह से हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं और लियोनार्डो दा विंची भी उन्हीं में से एक हैं। 

Mona lisa Painting Mystery Leonardo da vinci mysterious Portrait
लियोनार्डो दा विंची - फोटो : Social media

लियोनार्डो दा विंची का जन्म 15 अप्रैल, 1452 को इटली के विंची शहर में हुआ था और इसी कारण उनके नाम के आगे विंची लगाया गया है। वह आज भी अपनी प्रतिभा के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। कहते हैं कि वह एक ही बार में एक हाथ से लिख और दूसरे हाथ से पेंटिंग बना सकते थे। 

Mona lisa Painting Mystery Leonardo da vinci mysterious Portrait
मोनालिसा पेंटिंग - फोटो : Social media

दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग 'मोनालिसा पेंटिंग' लियोनार्डो दा विंची ने ही बनायी थी। कहते हैं कि इस पेंटिंग को अलग-अलग एंगल से देखने पर मोनालिसा की मुस्कुराहट अलग-अलग नजर आती है। उस समय यह कैसे किया गया होगा, यह एक रहस्य ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mona lisa Painting Mystery Leonardo da vinci mysterious Portrait
लियोनार्डो दा विंची - फोटो : Social media

कहते हैं कि लियोनार्डो दा विंची ने मोनालिसा की इस पेंटिंग को साल 1503 में बनाया शुरू किया था, जब वो 51 साल के थे, लेकिन 1519 में पेंटिंग को पूरा किये बिना ही वो इस दुनिया से चले गए। इसका मतलब ये है कि ये पेंटिंग अधूरी ही है, लेकिन देखने पर यह कहीं से भी अधूरी नहीं लगती है। 

विज्ञापन
Mona lisa Painting Mystery Leonardo da vinci mysterious Portrait
मोनालिसा पेंटिंग - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1962 में इस पेंटिंग की कीमत 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 688 करोड़ थी, लेकिन अब इसकी कीमत 830 मिलियन डॉलर यानी करीब 5712 करोड़ रुपये हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed