सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Space News: चांद की मिट्टी से बनेगी ऑक्सीजन, चीन ने शुरू कर दी ये बड़ी तैयारी

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 12 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Moon's soil can produce oxygen and fuel says Chinese study
चांद की मिट्टी से बनेगी ऑक्सीजन - फोटो : iStock

Space News in Hindi: चंद्रमा और मंगल पर इंसानी बस्तियों के बसाने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। चीन ने चांद की सतह पर इंसान अधिक दिन तक रह पाएं इसकी तैयारी शुरू कर चुका है। चीन की नानजिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम का कहना है कि चांद पर लंबे समय तक रहने के लिए चांद की मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि चांद की मिट्टी से ऑक्सीजन और ईंधन जैसे संसाधन मिल सकते हैं। 



चीन के चांग'ई-5 अंतरिक्ष यान ने एक मिशन के दौरान चांद की मिट्टी और कुछ दूसरे पदार्थ इकट्ठा किए थे। वैज्ञानिकों ने इन नमूनों का विश्लेषण किया है और जूल जर्नल में इस शोध को प्रकाशित किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 40 सालों में पहली बार किसी मिशन के दौरान मिट्टी लाई गई थी। शोधकर्ताओं को इस विश्लेषण से पता चला है कि चंद्रमा पर मौजूद रेजोलिथ में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देते हैं।

Trending Videos
Moon's soil can produce oxygen and fuel says Chinese study
चांद की मिट्टी से बनेगी ऑक्सीजन - फोटो : Twitter @UUx4whxHO5injW3

इसके अलावा चांद की मिट्टी से वैज्ञानिकों की एक इंटरनेशनल टीम ने इसकी उम्र का अनुमान लगाया है। वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, चांद की यह मिट्टी 197 करोड़ साल पुरानी है। टीम की तरफ से बताया गया है कि उन्होंने इस शोध के जरिए चांद की मिट्टी से कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण किया है। इसके अलावा अन्य संसाधनों में भी बदला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Moon's soil can produce oxygen and fuel says Chinese study
चांद की मिट्टी से बनेगी ऑक्सीजन - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक चांद पर ऐसा जारी रहेगा तब तक चांद की मिट्टी से चंद्रमा और अन्य मिशन को ऐसी सुविधा मिलती रहेगी। इस शोध में कई नई जानकारियां मिली हैं। 

Moon's soil can produce oxygen and fuel says Chinese study
चांद की मिट्टी से बनेगी ऑक्सीजन - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं ने बताया है कि रिसर्च से पता चला है कि चांग'ई-5 मिशन के तहत लाई गई चांद की मिट्टी में चंद्रमा पर सोलर एनर्जी परिवर्तन की शक्ति है। 

विज्ञापन
Moon's soil can produce oxygen and fuel says Chinese study
चांद की मिट्टी से बनेगी ऑक्सीजन - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद की मिट्टी में लोहा और टाइटेनियम भारी मात्रा में पाया गया है। यह सूरज के प्रकाश के तहत उत्प्रेरक के तौर पर काम करता है जो कार्बन डाइऑक्साइड और अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर से निकले पानी को ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और मीथेन जैसी अन्य चीजों में बदल सकता है। इसके अलावा चांद पर जीवने सभी जरूरी वस्तुएं मिल सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed