सब्सक्राइब करें

Youngest Bitcoin Millionaire ये हैं दुनिया के सबसे युवा बिटकॉइन करोड़पति, हाई स्कूल के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 12 May 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
erik finman is cryptocurrency youngest bitcoin millionaire of the world whom had left studies after high school
ये हैं दुनिया के सबसे युवा बिटकॉइन करोड़पति - फोटो : Twitter/@erikfinman

इंसान की किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं जानता है। इंसान एक पल में अमीर से गरीब और गरीब से अमीर बन जाता है। अक्सर हम देखते हैं कि हमारे आस-पास कुछ ऐसे लोग होते हैं जो पढ़ाई में बेहद कमजोर होते हैं। उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता, लेकिन दूसरों कामों में उनका खूब मन लगता है। ऐसे में वो उस काम में माहिर हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला इनदिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक 18 साल का लड़का पढ़ाई में बाकियों से पीछे था, लेकिन आज वो दुनिया का सबसे युवा बिटकॉइन करोड़पति है। उसकी पढ़ाई को देखते हुए उसके टीचरों ने पढ़ाई छोड़कर नौकरी करने की भी सलाह दे दी। अब जब वह करोड़पति बन चुका है तो उनके टीचर भी उसकी तारीफ कर रहे हैं। इतनी छोटी सी उम्र में करोड़पति बनने के बाद उसके जानने वाले काफी हैरान हैं। आइए जानते हैं इस बिटकॉइन करोड़पति लड़के के बारे में........

Trending Videos
erik finman is cryptocurrency youngest bitcoin millionaire of the world whom had left studies after high school
ये हैं दुनिया के सबसे युवा बिटकॉइन करोड़पति - फोटो : pixabay

इस बिटकॉइन करोड़पति लड़के का नाम एरिक फिनमैन है। इतनी छोटी सी उम्र में करोड़पति बनने के बाद इसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। दुनिया में एरिक अब तक के सबसे युवा बिटकॉइन करोड़पति बन गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एरिक बाकी बच्चों की तरह पढ़ाई में अच्छे नहीं रहे। ऐसे में वो हमेशा अपने टीचरों की डांट सुनता रहते थे। उन्हें स्कूल में नाकारा समझा जाता था। एक बार तो उनके टीचर ने यह तक कह दिया कि तुम पढ़ाई में कुछ नहीं कर पाओगे, जाकर कहीं नौकरी कर लो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
erik finman is cryptocurrency youngest bitcoin millionaire of the world whom had left studies after high school
अब बिटक्वाइन से कर सकेंगे खरीदारी - फोटो : pixabay

ऐसे में एरिक को ये बातें चुभ गईं और उसने हाई स्कूल के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद एरिक ने अपने माता-पिता से कहा कि अगर वो 18 साल की उम्र तक एक मिलियन डॉलर कमा लेता है तो उसे स्कूल या कॉलेज जाने की कभी जरूरत नहीं होगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एरिक ने छोटी सी उम्र में ही क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया और आज वो करोड़पति बन गया है। 

erik finman is cryptocurrency youngest bitcoin millionaire of the world whom had left studies after high school
ये हैं दुनिया के सबसे युवा बिटकॉइन करोड़पति - फोटो : pixabay

दरअसल, एरिक के करोड़पति बनने के पीछे एक बेहद दिलचस्प कहानी है। एरिक अपनी दादी की वजह से करोड़पति बन पाया है। एक बार एरिक की दादी ने उसे 71 हजार रुपये गिफ्ट के तौर पर दिए। इन रुपयों से एरिक ने 100 बिटकॉइन सिक्के खरीद लिए।

विज्ञापन
erik finman is cryptocurrency youngest bitcoin millionaire of the world whom had left studies after high school
ये हैं दुनिया के सबसे युवा बिटकॉइन करोड़पति - फोटो : pixabay

इसके बाद एरिक की किस्मत ने उसका साथ दिया और देखते ही देखते उस एक सिक्के की कीमत 27 लाख रुपये हो गई। ऐसे में एरिक के पास अब 50 करोड़ से भी ज्यादा कीमत के बिटकॉइन हैं। अब एरिक 22 साल का हो गया है और पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed