सब्सक्राइब करें

IPL 2022 Funny Posters: हार्दिक के अर्धशतक पर नौकरी छोड़ने से आरसीबी की जीत पर शादी करने तक, देखें मजेदार पोस्टर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 12 May 2022 06:26 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में कई फैंस ने अपने पोस्टर से सभी का दिल जीत लिया। वहीं, कुछ पोस्टर को लेकर फैन सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गए। यहां हम ऐसे ही पांच मजेदार पोस्टर के बारे में बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 Best 5 funny posters of Ipl Season 15 News in Hindi
आईपीएल 2022 के मजेदार पोस्टर - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का सीजन अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। अधिकतर लीग मैच हो चुके हैं और अब प्लेऑफ की स्थिति भी साफ होती दिख रही है। आईपीएल के इस सीजन में कई खिलाड़ियों और टीमों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। इस बीच कुछ फैंस ने अपने पोस्टर से भी लोगों का ध्यान खींचा। कोई पोस्टर में यह लिखकर पहुंचा कि वो हार्दिक के अर्धशतक लगाने पर नौकरी छोड़ देगा तो किसी ने कहा कि वो आरसीबी के टूर्नामेंट जीतने के बाद ही शादी करेगी। इस बीच एक फैन ने यह भी कहा कि उसने आज नींबू खरीदा है और आने वाले समय में आईपीएल टीम भी खरीदेगा। यहां हम ऐसे ही मजेदार पोस्टर आपको दिखा रहे हैं। 
Trending Videos
IPL 2022 Best 5 funny posters of Ipl Season 15 News in Hindi
आईपीएल 2022 के मजेदार पोस्टर - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी और राजस्थान के मैच में एक फैन मजेदार पोस्टर लेकर स्टेडियम में पहुंचा था। इसमें लिखा था आज नींबू खरीदा है और कल टीम खरीदूंगा। दरअसल, नींबू उस समय बहुत महंगा था और यह पोस्टर नींबू की महंगाई से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 Best 5 funny posters of Ipl Season 15 News in Hindi
आईपीएल 2022 के मजेदार पोस्टर - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता और हैदराबाद के मैच में एक फैन ने पोस्टर के जरिए बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा क्रिकेट को प्यार करता है। इस फैन ने मैच के दौरान अपने हाथ में एक पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिसमें लिखा था को उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे आईपीएल या क्रिकेट में से किसी एक चीज को चुनने को कहा था और वह मैच देखने पहुंचा था। 
IPL 2022 Best 5 funny posters of Ipl Season 15 News in Hindi
आईपीएल 2022 के मजेदार पोस्टर - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के मैच में एक फैन खास पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचा था, जिसके जरिए वो गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रोल करना चाह रहा था। हालांकि, हुआ इसके उलट और वह फैन खुद ट्रोल हो गया। इस पोस्टर में लिखा था अगर ने हार्दिक ने अर्धशतक लगाया तो मैं नौकरी छोड़ दूंगा और हार्दिक ने इस मैच में ठीक 50 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
IPL 2022 Best 5 funny posters of Ipl Season 15 News in Hindi
आईपीएल 2022 के मजेदार पोस्टर - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक मैच में आरसीबी की एक फैन ने अपने पोस्टर से सभी का ध्यान खींचा। इस पोस्टर में लिखा था कि जब तक आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत जातीस तब तक वह शादी नहीं करेगी। दिग्गज क्रिकेटर अमित मिश्रा ने भी इस लड़की की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें उसके माता-पिता की चिंता हो रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed