सब्सक्राइब करें

Stupid Bird: जूते जैसी चोंच वाला ये खतरनाक शिकारी क्यों कहलाता है मूर्ख? जानें वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 16 May 2026 01:43 PM IST
सार

World Most Stupid Bird: आज हम आपको एक ऐसे अनोखे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शक्ल से बेहद खतरनाक दिखता है, लेकिन फिर भी इसे सबसे बेवकूफ पक्षी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर इसे ऐसा खिताब क्यों मिला है। 

विज्ञापन
Most stupid bird shoebill which attacks crocodile without any hesitation
shoebill bird - फोटो : AI

World Most Stupid Bird: दुनिया में कई ऐसे जीव हैं, जो पहली नजर में ही इंसान को चौंका देते हैं। कुछ अपनी खूबसूरती से दिल जीत लेते हैं, तो कुछ का खौफनाक रूप लोगों को दूरी बनाने पर मजबूर कर देता है। लेकिन सोचिए अगर कोई ऐसा जीव हो जो दिखने में बेहद डरावना हो, फिर भी उसे “मूर्ख” कहा जाए, तो हैरानी होना लाजमी है। ऐसा ही एक अनोखा पक्षी है शूबिल, जिसकी शक्ल जितनी खतरनाक है, उतनी ही दिलचस्प है इसकी कहानी।



Hyacinth Macaw: ये है दुनिया का सबसे महंगा तोता, 3 फीट लंबा ये पक्षी है अमीरों का स्टेटस सिंबल
Vegetarian City: भारत के इस शहर में नॉनवेज खाना ही नहीं बेचना भी है जुर्म, नाम जानकर होगी हैरानी

Most stupid bird shoebill which attacks crocodile without any hesitation
shoebill bird - फोटो : adobestock

जूते के आकार जैसी चोंच
शूबिल मुख्य रूप से पूर्वी अफ्रीका के दलदली इलाकों में पाया जाता है, खासकर इथियोपिया, साउथ सूडान और ज़ाम्बिया जैसे देशों में। अक्सर लोग इसे सारस या बगुले जैसा समझ लेते हैं, लेकिन असल में यह पेलिकन परिवार के ज्यादा करीब माना जाता है। इसकी सबसे अलग पहचान है इसकी बड़ी, भारी और जूते के आकार जैसी चोंच, जिससे इसका नाम “शूबिल” पड़ा। करीब एक फुट लंबी और लगभग पांच इंच चौड़ी यह चोंच इतनी मजबूत होती है कि यह अपने शिकार को आसानी से जकड़ लेती है।
 

Trending Videos
Most stupid bird shoebill which attacks crocodile without any hesitation
shoebill bird - फोटो : adobestock

खतरनाक शिकारी 
दिखने में शांत रहने वाला यह पक्षी असल में बेहद खतरनाक शिकारी है। यह मछलियां, ईल, सांप और छोटे जीवों को अपना शिकार बनाता है। कई बार तो यह मगरमच्छ के बच्चों और मॉनिटर लिजर्ड को भी नहीं छोड़ता। शिकार करने का इसका तरीका भी बेहद अनोखा है, यह घंटों तक बिना हिले-डुले पानी के किनारे खड़ा रहता है। वैज्ञानिक इस तकनीक को “कोलैप्सिंग” कहते हैं। जैसे ही कोई शिकार इसकी पहुंच में आता है, यह बिजली की रफ्तार से हमला कर उसे पकड़ लेता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most stupid bird shoebill which attacks crocodile without any hesitation
shoebill bird - फोटो : adobestock

क्यों कहा जाता है स्टूपिड बर्ड?
इतनी ताकत और शिकार की कला होने के बावजूद शूबिल को “स्टूपिड बर्ड” यानी मूर्ख पक्षी कहा जाता है। इसकी वजह इसकी कमजोर निर्णय क्षमता बताई जाती है। कई बार इसके सामने खाना मौजूद होता है, लेकिन यह लंबे समय तक सोचता ही रह जाता है कि उसे खाना है या नहीं। इसके अलावा, जब कोई इंसान इसके पास आता है, तो यह अजीब तरह से अपने पंख हिलाने लगता है, जिसे कुछ वैज्ञानिक अभिवादन का तरीका मानते हैं।
 

विज्ञापन
Most stupid bird shoebill which attacks crocodile without any hesitation
shoebill bird - फोटो : adobestock

लगातार घट रही है संख्या 
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) के अनुसार, दुनिया में अब सिर्फ 3,300 से 5,300 वयस्क शूबिल ही बचे हैं। इनकी संख्या लगातार घट रही है, इसलिए इन्हें रेड लिस्ट में शामिल किया गया है। कुछ अरब देशों में इसे पालतू भी बनाया जाता है और इसे रुतबे का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत हजारों डॉलर तक पहुंच जाती है।


Worlds Oldest Dog: दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते का निधन, दिल छू जाएगी ‘लाजारे’ की कहानी
Pakistan Inflation: पाकिस्तान में जीना मुश्किल, मरना हुआ और भी महंगा, अपनों को दफनाने के लिए लेना पड़ रहा कर्ज
Most Expensive Book: इतिहास की सबसे अनमोल और महंगी किताब, जानें 500 साल पुरानी बाइबिल क्यों है इतनी खास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed