फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी एक ऐसी शापित कुर्सी की, जिस पर जो कोई बैठा वो मारा गया

Sun, 26 Sep 2021 02:41 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 26 Sep 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Story of cursed Thomas Busby Chair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

हमारी ये दुनिया कई रहस्यमयी चीजों से भरी है। अक्सर इनसे जुड़े कई किस्से कहानियां लोगों के बीच काफी प्रचलित होते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं ऐसे ही एक रहस्यमयी कुर्सी के बारे में, जिसको लेकर दावा किया जाता है कि उस पर जो कोई भी बैठा वह किसी ना किसी वजह से मारा गया। कहा जाता है कि ये कुर्सी इंग्लैंड या फिलेडेल्फिया के एक म्यूजियम में रखी गई है। इस चेयर के खौफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डर के कारण इसको जमीन से कई फीट ऊपर लटकाया गया है, ताकि इस पर कोई बैठ ना सके। इन्हीं वजहों से इस रहस्यमयी कुर्सी की चर्चा देश दुनिया में की जाती है। मौत की कुर्सी कही जाने वाली इस रहस्यमयी चेयर के ऐसे कई किस्से हैं, जिन्हें जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस शापित कुर्सी के बारे में, जिस पर जो कोई भी बैठा वो मारा गया।

Mysterious Story of cursed Thomas Busby Chair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कुर्सी थॉमस बस्बी नामक एक शख्स की थी। कहा जाता है कि उसकी इस पसंदीदा चेयर पर एक बार उसके ससुर बैठ गए थे। इससे थॉमस काफी गुस्सा हो गया और उसने उनका मर्डर कर दिया। 

Mysterious Story of cursed Thomas Busby Chair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इस मर्डर के कारण थॉमस बस्बी को फांसी के तख्ते पर लटका दिया गया था। हालांकि मरने से ठीक पहले थॉमस ने ये श्राप देते हुए कहा कि जो कोई भी इस कुर्सी पर बैठने की हिमाकत करेगा उसकी मौत हो जाएगी। गौरतलब बात है कि थॉमस की मृत्यु के बाद भी कई लोगों ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और उस कुर्सी पर बैठना चाहा। हालांकि चेयर पर बैठने के बाद कुछ ही दिनों में उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Story of cursed Thomas Busby Chair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

कुछ समय बाद जब कुर्सी पर बैठने वाले 4 और लोगों की मृत्यु हुई, तो कई लोगों को इस बात का एहसास हुआ कि ये कुर्सी शापित हो चुकी है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय कुछ सैनिक इस चेयर पर बैठे थे। युद्ध के दौरान इन सभी सैनिकों में से एक भी जिंदा नहीं बचा सका। कहा तो ये भी जाता है कि आज भी थॉमस बस्बी की आत्मा इस कुर्सी में है। 

विज्ञापन
Mysterious Story of cursed Thomas Busby Chair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

उसके बाद से इस चेयर को लोगों की पहुंच से दूर कर दिया गया। इसे अब एक म्यूजियम में रखा गया है। इस कुर्सी को डेथ चेयर के नाम से भी जाना जता है। इसे लेकर लोगों के भीतर डर इतना ज्यादा है कि वे इसे म्यूजियम में भी देखने से डरते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed