मिस्र देश की ममी के बारे में आपने जरूर सुना होगा या इनसे जुड़ी कई फिल्में देखीं होंगी। इजिप्ट के पिरामिडों में दफन ये ममी कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे इन रहस्यमयी ममियों के बारे में, जिन्हें लेकर कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। मिस्र के फराओं को कौन नहीं जानता? ये प्राचीन समय में अपने जीवन का सम्बन्ध तितली के साथ जोड़ कर देखते थे, जिस प्रकार एक तितली जन्म के समय निद्रा के दौरान एक कोकून में रहती है। उसके बाद उठने पर वह तितली बनती है। ठीक उसी प्रकार से फराओ मरने के बाद एक विशेष प्रकार का लेप लगा कर और कोकून की तरह पट्टी बांध कर ताबूत में बंद हो जाते थे। उनका मानना था कि तितली की तरह ही उनके जीवन की एक नई शुरुआत होगी। आज इजिप्ट की ममी विश्व भर में लोकप्रिय हैं। ये ममी उन्हीं फराओं की हैं। फराओ एक उपाधि थी जो कि धार्मिक और राजनीतिक नेताओं को दी जाती थी। इनकी लाश को ताबूत में बंद करके पिरामिड में दफनाया जाता था।
आज का रहस्य: बड़ा रोचक है मिस्र की ममी का इतिहास, जानिए इनसे जुड़े कई रहस्यों को
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन