Mysterious Village In World: दुनिया में आज भी कई ऐसी जगहें हैं जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं। इन जगहों पर कई अनसुलझे सवाल हैं। इन सवालों के जवाब वैज्ञानिक अभी तक नहीं तलाश पाए हैं। इसके साथ ही दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। इन रहस्यों के बारे में जानकर लोग यकीन नहीं कर पाते हैं। लोग सोचते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? अब इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
Mysterious Village: दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव, जहां पैदा होते ही अंधे हो जाते हैं इंसान से लेकर जानवर तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको के इस गांव को अंधों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। इस अजीबोगरीब वजह से यह गांव पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस तरह का दुनिया में यह पहला गांव है। यह सुनकर आपको यकीन नहीं रहा होगा, लेकिन बिल्कुल सच है।
मैक्सिको के टिल्टेपक गांव (Tiltepec Village In Mexico) को अंधों का गांव कहा जाता है। इस गांव में इंसानों से लेकर जानवर तक सभी अंधे हैं। टिल्टेपक गांव दुनिया के सबसे रहस्यमयी गांवों में शामिल हैं। दुनिया में यह सिर्फ एक ऐसा गांव हैं जहां सिर्फ अंधे रहते हैं।
मैक्सिको में रहस्यमयी टिल्टेपक गांव में जेपोटेक जनजाति रहती है। जब यहां पर बच्चे पैदा होते हैं, तो उनकी आंखें बिल्कुल ठीक होती हैं, लेकिन बीतते वक्त के साथ ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है। ऐसा सिर्फ इंसानों के साथ ही नहीं होता है बल्कि जानवरों के साथ भी ऐसा होता है।
इस गांव में रहने वाली जनजाति के लोग अंधा होने की वजह एक शापित पेड़ को मानते हैं। उनका कहना है कि लावजुएला नाम का एक पेड़ है जिसे देखने के बाद इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक सभी अंधे हो जाते हैं। इस गांव में सालों से ये पेड़ मौजूद है। लोगों का कहना है कि इस पेड़ को देखने के बाद अंधे हो जाते हैं। हालांकि कई लोगों का मानना है कि ये सिर्फ अंधविश्वास है।