Alien News: क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा कही और जीवन है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है। हालांकि, अक्सर एलियन से जुड़ी खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के फिल्म निर्माता साइमन हॉलैंड ने हैरान करने वाला दावा किया है।
Alien News: एलियंस को लेकर नासा के फिल्ममेकर का हैरान करने वाला दावा, अगले महीने होगा ये बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने बताया कि रेडियो तरंगों का पांच घंटे लंबे विस्फोट से इसका संकेत मिला था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे प्रॉक्सिमा सेंटॉरी के आसपास के क्षेत्र से उत्पन्न हुआ था। पृथ्वी से 4.2 प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह एक तारा है।
ऑक्सफोर्ड की टीम की तरफ से कहा गया है कि संकेत का विश्लेषण किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने इसके संभावित स्रोत का खुलासा नहीं किया। हॉलैंड ने न्यूज वेबसाइट से बातचीत में बताया कि अजीब रेडियो सिग्नल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे उसकी डीटेल खो रहे हैं। इसके कारण समाचार प्रकाशित करने में देरी हो रही है। 29 अप्रैल, 2019 को यह सिग्नल पहली बार मिला था। तब से ही यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Dreams Communication: वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत
बहुत कमजोर है सिग्नल
हॉलैंड ने बताया कि वर्तमान में सिग्नल कम सूचना क्षेत्र में है और तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। हॉलैंड ने कहा कि सबूत इस सिद्धांत का समर्थन करते हैं कि सिग्नल एक उन्नत एलियन प्रजाति से आया था। उन्होंने कहा कि अपनी आकाशगंगा में एक गैर-मानव अलौकिक इंटेलिजेंस मिली है और लोगों को इसके बारे में पता नहीं है।
Trending News: रतन टाटा के फैन ने सीने पर बनवा ली उनकी तस्वीर, कही दिल को छूने वाली बात
ऑक्सफोर्ड की मदद से चल रहे प्रोगाम ब्रेकथ्रू लिसन ने एक रेडियो सिग्नल का पता लगाने का दावा किया था। उन्होंने इसके बारे में कहा था कि प्रॉक्सिमा सेंटॉरी (ऊपर) के पास से आया था।