Grahan 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2026 बेहद खास है। नए साल शुरू होने से पहले लोग जानना चाहते हैं कि आने वाला वर्ष कैसा होगा? नए साल में कौन-कौन सी घटनाएं घटेंगी। कई लोगों के मन में यह भी सवाल है कि साल 2026 मे कब और किस दिन सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेगा। तो आइए हम आपको बताते हैं कि साल 2026 में कब-कब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेगा और कहां-कहां दिखेगा।
Grahan 2026: साल 2026 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? जानिए तारीख और भारत में दिखेंगे या नहीं
Grahan 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2026 बेहद खास है। नए साल शुरू होने से पहले लोग जानना चाहते हैं कि आने वाला वर्ष कैसा होगा? नए साल में कौन-कौन सी घटनाएं घटेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त बुधवार के दिन लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, क्योंकि यहां पर इस समय रात होगी।
2026 का पहला चंद्र ग्रहण
साल 2026 दूसरा ग्रहण एक चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा। यह ग्रहण भारत समेत एशिया के कई भागों में दिखेगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी दिखाई देगा। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक लगेगा, जिसकी अवधि सिर्फ 20 मिनट की होगी। यह ग्रहण होली के दिन लगेगा।
नए साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा, लेकिन भारत में यह नजर नहीं आएगा। यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा।
Viral News: लड़की ने मांगा 30 लाख का हार, मां ने दिलाने से किया इनकार... तो किया ऐसा काम कि हो गया बवाल
क्या होता है सूर्य ग्रहण
सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ रही होगी वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखेगा।
Viral: 30 लाख की सैलरी और 5 कोठियां भी न आईं काम, बीमारी में पत्नी ने अनाथालय में छोड़ा, CA की दर्दभरी दास्तां