फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: महिला ने हाथी से कुछ इस तरह कराया योगा, टांगों को उठाकर किया अभ्यास

Sat, 25 Jul 2020 09:00 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 25 Jul 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
omg elephant doing yoga in columbus zoo video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वन्यजीवन से जुड़े वीडियो और फोटो को काफी पसंद किया जाता है। कभी किसी जनवर के अजीबोगरीब हरकत के, तो कभी किसी पक्षी के द्वारा किए जा रहे कुछ अलग काम का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। कुछ इसी तरह इन दिनों भी एक हाथी का वीडियो खुब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी योगा करते हुए नजर आ रहा है।

omg elephant doing yoga in columbus zoo video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जा रहे हैं। आप वीडियो में एक विशालकाय हाथी को योगा करते हुए देख सकते हैं। इस हाथी को एक महिला डंडे की मदद से इंस्ट्रक्ट कर रही है और हाथी भी बहुत मजे से अपने टांगों को बारी-बारी उठाकर योग का अभ्यास कर रहा है।

omg elephant doing yoga in columbus zoo video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

योगा करते हुए हाथी के इस वीडियो को कोलंबस चिड़ियाघर और एक्वेरियम ने फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए चिड़ियाघर ने कैप्शन में लिखा कि 'हमारे हाथियों के व्यायाम कार्यक्रम यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए है कि हमारे झुंड का प्रत्येक सदस्य स्वस्थ रहें। इस समय कोनी और हैंक नाम के दो हाथी हैं, जो इस कार्यक्रम का पालन कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
omg elephant doing yoga in columbus zoo video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

चिड़ियाघर ने अपने कैप्शन में आगे लिखा कि 'कोनी 45 साल का बुजुर्ग हाथी है। रोजाना व्यायाम के अभ्यास से उसके मांसपेशियों और जोड़ों का आकार ठीक रहता है। वहीं हैंक हमारे यहां का सबसे बड़ा हाथी है, जिसका वजन 15 हजार पाउंड है। स्वस्थ रहने के लिए उसको भी योगा कराया जा रहा है।

विज्ञापन
omg elephant doing yoga in columbus zoo video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 82 हजार से अधिक व्यू मिल चुके थे। योगा करते हुए हाथी के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर 6 हजार से भी ज्यादा लाइक और 600 से भी अधिक बार शेयर किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed