फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gates of Hell: यहां 15 दिनों के लिए खुला नरक का दरवाजा! भूखे भूत-प्रेतों को खाना खिला रहे लोग

Mon, 10 Oct 2022 12:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
Pchum Ben Festival: Where Gates of Hell Open for 15 Days People Feed Starving Ghosts
यहां 15 दिनों के लिए खुला नरक का दरवाजा! - फोटो : iStock
Gates of Hell:  दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जो भूत-प्रेत की वजह से हमेशा चर्चा में रहती है। कई लोग इन पर यकीन नहीं करते हैं, तो कुछ इन्हें लोग मानते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां भूत-प्रेतों को खाना खिलाया जाता है और यह सिलसिला 15 दिनों तक चलता है। इसके पीछे एक खास वजह बताई जाती है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।


बताया जाता है कि यहां पर अगर भूतों का खाना नहीं खिलाया जाता है, तो बुरी आत्माएं और भूत परिवार के लोगों को परेशान करते हैं। अब यह कितना सच है और कितना झूठ इस बारे में हम नहीं बता सकते हैं। हालांकि लोगों की इसके पीछे एक मान्यता है जिसकी वजह से वह ऐसा करते हैं। आपने भी भूत-प्रेत की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन ऐसी मान्यता के बारे में शायद ही पहले कभी सुना हो। आइए जानते हैं कि आखिर यह मान्यता और इसकी वजह क्या है? 
Pchum Ben Festival: Where Gates of Hell Open for 15 Days People Feed Starving Ghosts
यहां 15 दिनों के लिए खुला नरक का दरवाजा! - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एशियाई देश कंबोडिया में इस तरह की मान्यता है। इस देश में शरद ऋतु के दौरान एक त्योहार मनाया जाता है जिसे पचम बेन फेस्टिवल (Pchum Ben festival) के नाम से जाता है। हर साल सितंबर और अक्टूबर के बीच खमेर चंद्र कैलेंडर के 10 महीने में 15 दिनों तक यह त्योहार चलता है। 

Horned Spider: इस मकड़ी के सिर पर निकली होती हैं सींग, जानिए इंसानों के लिए कितनी है खतरनाक

Pchum Ben Festival: Where Gates of Hell Open for 15 Days People Feed Starving Ghosts
यहां 15 दिनों के लिए खुला नरक का दरवाजा! - फोटो : iStock

कंबोडिया में मान्यता है कि इस त्योहार के दौरान नरक के दरवाजे 15 दिनों के लिए खुल जाते हैं। इसके बाद बुरी आत्माएं और भूत बाहर आ जाते हैं और यह भूखी होती हैं। इनको शांत करने के लिए खाना खिलाया जाता है। इस त्योहार में चार प्रकार के भूत और आत्माएं होती हैं। एक अस्थायी रूप से मुक्त आत्माएं होती हैं जो खून पीती हैं। इसे खमेर महोत्सव के तौर पर जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pchum Ben Festival: Where Gates of Hell Open for 15 Days People Feed Starving Ghosts
यहां 15 दिनों के लिए खुला नरक का दरवाजा! - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान मंदिरों, कब्रिस्तानों और अपने रिश्तेदारों के घरों के आसपास भूत घूमते हैं और अच्छे खाने की तलाश करते हैं। अगर इन भूतों को अच्छा खाना नहीं मिलता है, तो लोगों को परेशान करते हैं। कंबोडिया में लोग इस मान्याता को बहुत अधिक मानते हैं। यहां पर लोग अपने सात पूर्वजों को खाना खिलाते हैं।

Hannah Carroll: इस 19 साल की लड़की की बाबा वेंगा से हो रही तुलना, इस साल 10 भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच

विज्ञापन
Pchum Ben Festival: Where Gates of Hell Open for 15 Days People Feed Starving Ghosts
यहां 15 दिनों के लिए खुला नरक का दरवाजा! - फोटो : iStock

बताया जाता है कि त्योहार शुरू होने के पहले दिन लोग सूरज निकलने से पहले ही भोजन बना लेते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि भूत रोशनी नहीं पसंद करते हैं। अगर थोड़ी सी भी सूरज की रोशनी दिख गई, तो भूत भोजन स्वीकार नहीं करते हैं और लोगों को पापों की सजा मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed