PM Modi Europe Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे हैं। बर्लिन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। जहां प्रधानमंत्री ने बच्चों से दिल खोलकर मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं और बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
PM Modi Europe Visit: बच्चे ने पीएम मोदी को सुनाया देशभक्ति गीत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी ने बच्चे से काफी देर तक बात की। बच्चे ने काफी कुछ सुनाया और पीएम मोदी ने उसका हौसला बढ़ाया। बच्चे के गाने को सुनकर प्रधानमंत्री मोदी काफी खुश हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चे से गाने को सुनते हुए वीडियो को शेयर किया है। बच्चे के गाने को सुनने के बाद पीएम ने उसकी तारीफ की और उसके सिर पर हाथ थपथपाया।
अद्भुत, अप्रतिम! यूरोप में इस बच्चे द्वारा प्रस्तुत भारत माता के गौरवगान ने सबका दिल जीत लिया।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस वीडियो को कू ऐप पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, अद्भुत, अप्रतिम! यूरोप में इस बच्चे द्वारा प्रस्तुत भारत माता के गौरवगान ने सबका दिल जीत लिया।
यहां देखें वीडियो...
इस दौरान एक बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पेंटिंग दिखाई। दरअसल बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्केच बनाया था। वह खुद आगे आई और पीएम मोदी को स्केच दिखाया। बच्ची से पीएम मोदी के बातचीत का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
काफी खुश दिखी बच्ची
पीएम मोदी को पेंटिंग दिखाते हुए बच्ची काफी खुश दिखाई दे रही है। पीएम ने बच्ची से पूछा कि इस तस्वीर को बनाने में कितना समय लगा। बच्ची ने बताया कि स्केच को बनाने में लगभग एक घंटे का समय लगा।
यहां देखें वीडियो...
फिर पीएम मोदी ने बच्ची से पूछा कि यह तस्वीर क्यों बनाई है? इस सवाल के जवाब में बच्ची कहती है कि आप मेरे आइकन हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बच्ची को आशीर्वाद दिया और साथ में तस्वीर खिंचाई। पेंटिंग पर पीएम मोदी ने अपने ऑटोग्राफ भी दिए।