Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Russia Sarmat Missile Why Is Most Dangerous Evil Know How World Shaken By Its Test News in Hindi
{"_id":"6266a7786090181c2d2b0e71","slug":"russia-sarmat-missile-why-is-most-dangerous-evil-know-how-world-shaken-by-its-test-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sarmat Missile: रूस की इस खतरनाक मिसाइल को क्यों कहा जाता है शैतान? परीक्षण से हिली दुनिया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Sarmat Missile: रूस की इस खतरनाक मिसाइल को क्यों कहा जाता है शैतान? परीक्षण से हिली दुनिया
Russia Sarmat Missile: रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध को दो महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच अभी भीषण जंग जारी है। परमाणु हथियारों से लैस रूस को यूक्रेन कड़ी टक्कर दे रहा है। रूस ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। इस भीषण जंग में रूस और यूक्रेन में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। अब इस बीच रूस ने ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है जिससे दुनिया में हलचल मच गई है।
रूस ने जिस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है उसका नाम सरमत (Sarmat ICBM) है। रूसी भाषा में सरमत का मतलब शैतान होता है। इस मिसाइल की परीक्षण के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह क्रेमलिन के दुश्मनों को (कोई रूस विरोधी कदम उठाने से पहले) दो बार सोचने के लिए मजबूर करेगा। रूस की सरमत एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है। आइए जानते हैं दुनिया की इस सबसे खतरनाक मिसाइल के बारे में...
2 of 8
रूस की खतरनाक मिसाइल
- फोटो : Twitter @Space.com
दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल सरमत का वजन 208 टन है और इसकी लंबाई 114 फीट है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 15 परमाणु बमों को लगाया जा सकता है। इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल बेहद खतरनाक और विध्वंसकारी है।
3 of 8
रूस की खतरनाक मिसाइल
- फोटो : Twitter @jcokechukwu
सरमत मिसाइल के ऊपर 10 या उससे ज्यादा वॉरहेड्स को लगाया जा सकता है। साल 2002 में रूस ने इसको बनाने की शुरुआत की थी। इसका डिजाइन ऐसा है कि एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम को धोखा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रूस की खतरनाक मिसाइल
- फोटो : Twitter @666Lucifergod
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि सरमत मिसाइल में दुनिया के किसी भी कोने में हमला करने की क्षमता है। रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यह मिसाइल सबसे ज्यादा लंबी रेंज तक तबाही मचा सकती है।
विज्ञापन
5 of 8
रूस की खतरनाक मिसाइल
- फोटो : Twitter @GondaiMutongi
सरमत (Sarmat ICBM) मिसाइल 35.5 मीटर लंबी है जिसका व्यास 3 मीटर है। इसमें 10 से 15 वॉरहेड्स लगाया जा सकता है यानी इससे एक साथ 15 जगहों पर हमला किया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।