{"_id":"6298d545d231d64ccc3b4155","slug":"scientist-warns-in-new-research-four-alien-civilizations-in-milky-way-may-attack-on-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aliens News: आकाशगंगा में हैं चार एलियन सभ्यताएं, धरती पर कर सकती हैं हमला, वैज्ञानिक ने दी चेतावनी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Aliens News: आकाशगंगा में हैं चार एलियन सभ्यताएं, धरती पर कर सकती हैं हमला, वैज्ञानिक ने दी चेतावनी
Aliens News in Hindi: ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर सालों से बहस जारी है। इस सवाल का जवाब खोजने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। लेकिन दुनिया में आए दिन एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। अब वैज्ञानिकों ने एलियंस के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है।
एक शोधकर्ता ने दावा किया है कि हमारी आकाशगंगा में चार एलियन सभ्यताएं मौजूद हैं। उनका मानना है कि एलियन सभ्यताएं धरती पर हमला कर सकती हैं। शोध करने वाले वैज्ञानिक ने दावा किया है कि एलियन धरती पर हमला करेंगे या नहीं फिलहाल यह कहना अभी मुश्किल है। लेकिन एस्टेरॉयड के हमले से ही धरती का विनाश होगा। प्रीप्रिंट डेटाबेस arXiv में यह रिसर्च प्रकाशित किया गया है। हालांकि अभी इस स्टडी का पीयर रिव्यू नहीं किया गया है।
2 of 7
आकाशगंगा में हैं चार एलियन सभ्यताएं
- फोटो : iStock
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एलियन सभ्यता धरती पर हमला करती है तो क्या होगा? क्या एलियन सभ्यता धरती पर हमला कर सकती है? स्पेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ विगो के डॉक्टोरल स्टूडेंट इन कॉन्फ्लिक्ट रेजोल्यूशन अलबर्टो कैबारेलो ने इन सवालों के जवाब को तलाशने की कोशिश की है।
3 of 7
आकाशगंगा में हैं चार एलियन सभ्यताएं
- फोटो : iStock
उनका कहना है कि उन्होंने 1977 में अंतरिक्ष से आए 'WoW Signal' के स्रोत का सही पता लगाया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि माना जा रहा है कि अलबर्टो कैबारेलो की यह रिसर्च अभी एक कल्पना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आकाशगंगा में हैं चार एलियन सभ्यताएं
- फोटो : iStock
अलबर्टो कैबारेलो के रिसर्च पेपर का नाम है, दुर्भावनापूर्ण पराग्रही सभ्यताओं की मौजूदगी का आंकलन (Estimating the Prevalence of Malicious Extraterrestrial Civilizations )। उनका मकसद इस पेपर के माध्यम से वैज्ञानिकों को चेतावनी देना है। इसके साथ ही एलियन सभ्यताओं की एक संख्या बताने का है। उनका कहना है कि ये सभ्यताएं अंतरिक्ष में भेजे जा रहे मैसेज का जवाब दे सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
आकाशगंगा में हैं चार एलियन सभ्यताएं
- फोटो : iStock
इसके साथ ही अलबर्टो ने यह भी बताया है कि धरती पर किस देश ने किस देश पर हमला किया है। साल 1915 से 2022 तक 195 देशों में से 51 देशों ने किसी न किसी तरह दूसरे देशों पर आक्रमण किया है। इस मामले में पहले नंबर पर अमेरिका है जिसने 14 हमले किए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।