फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Space News: भविष्य में इस एलियन ग्रह पर रह पाएंगे इंसान, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा

Wed, 23 Mar 2022 12:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
Scientists claim Mysterious alien dwarf planet Ceres could be habitable for humans
इस एलियन ग्रह पर रह पाएंगे इंसान - फोटो : iStock

वैज्ञानिक काफी लंबे समय से ब्रह्मांड में ऐसे ग्रह की तलाश में हैं जहां पर जीवन मौजूद हो। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक बड़ा दावा किया है। इस दावे के बारे में जानकर हैरत में पड़ जाएंगे। वैज्ञानिकों के दावे के मुताबिक, वह जानते हैं कि रहस्यमयी एलियन ड्वार्फ प्लैनेट सेरेस (Ceres) पर जीवन संभव है। उनका मानना है कि एलियन जीव को उसका सपोर्ट मिल रहा है या वो आने समय में सपोर्ट कर सकता है। सेरेस नाम का एक बौना ग्रह है जो मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच की एस्टेरॉयड बेल्ट में मौजूद है।

रहस्यमयी एलियन ड्वार्फ प्लैनेट सेरेस की इस बात से वैज्ञानिक हैरान हैं कि वह आखिर एस्टेरॉयड बेल्ट के बीच में कैसे पहुंचा। एक पुरानी स्टडी के मुताबिक, इस बौने ग्रह पर भारी मात्रा में नमक है। इस वजह से वैज्ञानिक मान रहे हैं कि भविष्य में किसी समय इस पर जरूर जीवन संभव होगा। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी ग्रह के बारे में...

Scientists claim Mysterious alien dwarf planet Ceres could be habitable for humans
इस एलियन ग्रह पर रह पाएंगे इंसान - फोटो : iStock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ड्वार्फ प्लैनेट सेरेस के पास दूसरे ग्रह भी मौजूद हैं, लेकिन यह सबसे अलग है। इस ग्रह पर काफी मात्रा में अमोनिया मौजूद है जो सतह के ऊपर है। अगर एस्टेरॉयड्स की बात की जाए, तो उनकी सतह पर ऐसा नहीं होता है। 

Scientists claim Mysterious alien dwarf planet Ceres could be habitable for humans
इस एलियन ग्रह पर रह पाएंगे इंसान - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों का कहना है कि सौर मंडल के बाहर कुछ ऐस ग्रह पाए गए हैं जिनकी सतह पर अमोनिया मौजूद है। हालांकि वह उनके विकसत होने के शुरुआती समय में पाया गया है। वैज्ञानिक मानते हैं कि सौर मंडल के ठंडे क्षेत्र में  ड्वार्फ प्लैनेट सेरेस का निर्माण हुआ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists claim Mysterious alien dwarf planet Ceres could be habitable for humans
इस एलियन ग्रह पर रह पाएंगे इंसान - फोटो : iStock

उनका कहना है कि सौर मंडल में स्थित ग्रह जब अपनी स्थितियों को अंतरिक्ष में सुधारने की कोशिश कर रहे होंगे इसी दौरान सेरेस परिक्रमा करते हुए एस्टेरॉयड बेल्ट में आ गया होगा और फंस गया होगा। उनका कहना है कि एस्टेरॉयड बेल्ट में बहुत बड़ा पत्थर है जिसका रेडियस 476 किमी है। 

विज्ञापन
Scientists claim Mysterious alien dwarf planet Ceres could be habitable for humans
इस एलियन ग्रह पर रह पाएंगे इंसान - फोटो : iStock

उनका कहना है कि ड्वार्फ प्लैनेट सेरेस किसी भी एस्टेरॉयड से मेल नहीं खाता है, क्योंकि इसका व्यवहार, मौसम और सतह सबकुछ एक प्लूटो की तरह है जिसकी वजह से वैज्ञानिक इस पर शोध करना चाहते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ड्वार्फ प्लैनेट्स में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed