Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
scientists discovered the mystery of the worlds smallest mummified skeleton know what is the truth
{"_id":"61cd5dd194dfe053c83ef2c5","slug":"scientists-discovered-the-mystery-of-the-worlds-smallest-mummified-skeleton-know-what-is-the-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: दुनिया के सबसे छोटे कंकाल के रहस्य से उठा पर्दा, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: दुनिया के सबसे छोटे कंकाल के रहस्य से उठा पर्दा, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Thu, 30 Dec 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के सबसे छोटे कंकाल का हुआ खुलासा
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विज्ञान हमेशा नई चीजों की खोज में लगा रहता है। दुनिया भर के वैज्ञानिक भी नए-नए शोध को दुनिया के सामने लाते रहते हैं। कभी-कभी ऐसी भी चीजें खोज में मिल जाती हैं जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। कुछ साल पहले ऐसी ही खोज हुई जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वैज्ञानिकों ने महज 6 इंच के एक कंकाल को खोज लिया था। ये काफी हैरान करने वाली घटना है। इतना छोटा कंकाल कैसे हो सकता है, लेकिन ये हकीकत है। यह अभी तक रहस्य बना हुआ था कि आखिर इतना छोटा कंकाल है किसका? क्या ये किसी इंसान का है या फिर किसी एलियन का। जब इस कंकाल की खोज हुई तो यही कयास लगाए जा रहे थे कि ये किसी एलियन का हो सकता है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है। अब ये राज खुल चुका है जिससे कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह कंकाल इंसानी है या किसी एलियन का...
2 of 5
दुनिया के सबसे छोटे कंकाल का हुआ खुलासा
- फोटो : istock
दरअसल, इस कंकाल को साल 2003 में चिली के अटाकामा रेगिस्तान में खोजा गया था। इस कंकाल को एटा नाम दिया गया है। इस कंकाल को ट्रेजर हंटर ऑस्कर मुनो ने खोजा था। इस कंकाल को देखकर वैज्ञानिक काफी हैरान हो गए थे, क्योंकि इसकी बनावट बहुत ही अजीबोगरीब थी। कंकाल की बड़ी खोपड़ी और शरीर देखकर वैज्ञानिकों ने इसे एलियन से भी जोड़ कर देखा।
3 of 5
दुनिया की सबसे डरावनी जगह जहां दफन है लाखों हड्डियां
- फोटो : istock
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां आम इंसानों के ढांचे में 12 रिब्स पाए जाते हैं, वहीं इस कंकाल में 10 ही रिब्स पाए गए। इसी कारण वैज्ञानिकों को काफी असमंजस का सामना करना पड़ा। उन्हें यह तय करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा कि ये कंकाल इंसान का है या किसी एलियन का। साल 2013 में एक यूएफओ डॉक्यूमेंट्री भी आई थी जिसमें इस कंकाल के एलियन होने का सिद्धांत पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया के सबसे छोटे कंकाल का हुआ खुलासा
- फोटो : istock
हालांकि, खोजकर्ताओं ने इसके राज का खुलासा कर दिया है कि यह कंकाल किसी एलियन का नहीं बल्कि एक इंसानी भ्रूण का है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए जांच के दौरान यह पाया गया कि बच्चे की मौत 40 साल पहले हुई थी जिसका भ्रूण बाद में मिला था। इस भ्रूण ने कई सवाल भी खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया के सबसे छोटे कंकाल का हुआ खुलासा
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों के अनुसार, कंकाल के बड़े सिर और 10 रिब की वजह अनुवांशिक हो सकती है जिसके कारण भ्रूण की हड्डियों का विकास सही से नहीं हो पाया। उनका यह भी कहना है कि हो सकता है कि बच्चे का जन्म समय से पहले हुआ हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।