फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: एलियंस से परेशान हैं इस गांव के लोग, कभी उठा ले जाते हैं गाय, तो कभी इंसानों का करते हैं अपहरण

Thu, 30 Dec 2021 12:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
villagers live near us military base claimes aliens  sometimes take away cows and kidnap humans
एलियंस से परेशान हैं इस गांव के लोग - फोटो : iStock

दुनिया में एलियंस के अस्तित्व को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई लोग धरती पर एलियंस  और UFO को देखने का दावा करते हैं, लेकिन किसी के पास इसके सबूत नहीं हैं। इस बीच आपको एलियंस से जुड़ी एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मेक्सिको के एक गांव के लोगों ने एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावा किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 



इस गांव में मैक्सिकन जनजाति के लोग रहते हैं। यह गांव अमेरिका के एक रहस्यमयी सैन्य अड्डे के पास स्थित है। लोगों ने दावा किया है कि इस सैन्य अड्डे पर एलियंस आते-जाते रहते हैं। उन लोगों का कहना है कि एलियन के हरकतों से परेशान हो चुके हैं। अमेरिका के गुप्त आर्मी बेस के पास स्थित गांव में यह जनजाति करीब 60 साल से रह रही है। आईए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है। 

villagers live near us military base claimes aliens  sometimes take away cows and kidnap humans
एलियंस से परेशान हैं इस गांव के लोग - फोटो : iStock

मैक्सिको की जनजाति का दावा है कि अमेरिका के इस सीक्रेट आर्मी बेस पर एलियंस आते-जाते हैं। इसके अलावा इन लोगों ने चौंकाने वाला दावा किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एलियंस उनकी गायों को उठा ले जाते हैं और उनके अंगों को काट देते हैं। लोगों का कहना है कि वह एलियंस के हरकतों से परेशान हो चुके हैं। उनका कहना है कि पहाड़ के आसपास अक्सर UFO दिखाई देता है। न्यू मैक्सिको में डल्स शहर के पास मैक्सिकन जनजाति का गांव मौजूद है। 

villagers live near us military base claimes aliens  sometimes take away cows and kidnap humans
एलियंस से परेशान हैं इस गांव के लोग - फोटो : iStock

यहां रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि उनको अजीबोगरीब आवाजें भी सुनाई देती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्चुलेटा मेसा पर्वत से रोशनी निकलते हुए देखने का भी दावा किया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि एलियंस ने कुछ लोगों का अपहरण किया था और उन लोगों को एक अंडरग्राउंड स्थान पर लेकर गए थे। न्यू मैक्सिको के जिकारिला अपाचे नेशन के लोगों के अधिकतर जानवर कथित तौर पर घायल हैं। उन्होंने दावा किया है कि अंडे के आकार के रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट को देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
villagers live near us military base claimes aliens  sometimes take away cows and kidnap humans
एलियंस से परेशान हैं इस गांव के लोग - फोटो : iStock

जानिए कब से शुरू हुईं एलियंस की चर्चा

पुलिस डिटेक्टिव का कहना है कि मैक्सिको के डल्से शहर में हर किसी को इस बारे में जानकारी है। उनका कहना है कि हमें भी इसका एहसास है कि वह वहां पर हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1970 के दशक के मध्य से एलियन को लेकर अफवाहें शुरू हो गई थीं। उस समय अमेरिकी सरकार के एक सुरक्षा अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को इसको लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
villagers live near us military base claimes aliens  sometimes take away cows and kidnap humans
एलियंस से परेशान हैं इस गांव के लोग - फोटो : iStock
गायों को उठा ले जाते हैं एलियंस

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने बताया कि उसने एक यूएफओ को प्रकाश की किरणों के साथ गाय को उठाते देखा था। उसने बताया कि उस समय वह अपने बच्चे के साथ घर जा रही थी। महिला इस घटना को देखने के बाद हैरान रह गई थी और अपनी कार में कई घंटों तक बैठी रही है। महिला ने एक 'ग्रे' एलियंस द्वारा अपहरण की घटना के बारे में भी बताया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed