{"_id":"5d39955d8ebc3e6d1f61b0e2","slug":"scientists-invent-haptic-vest-that-allows-to-control-dogs-remotely-in-israel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब कुत्तों को रिमोट से किया जा सकेगा कंट्रोल, वैज्ञानिकों ने बनाई खास जैकेट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अब कुत्तों को रिमोट से किया जा सकेगा कंट्रोल, वैज्ञानिकों ने बनाई खास जैकेट
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अब रिमोट से कंट्रोल होंगे कुत्ते
- फोटो : Ben-Gurion University
Link Copied
क्या कभी आपने सुना है कि कुत्तों को रिमोट से कंट्रोल किया गया हो? नहीं न, लेकिन अब यह संभव है। इजरायल के बेन-गूरियन विश्वविद्यालय ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जिससे कुत्तों को रिमोट के जरिये कंट्रोल किया जा सकेगा। यह एक साधारण और बेहतरीन आविष्कार है।
Trending Videos
2 of 5
अब रिमोट से कंट्रोल होंगे कुत्ते
- फोटो : Youtube/Yoav Golan
इस डिवाइस की खासियत ये है कि यह वाइब्रेशन (कंपन) के जरिये कुत्ते को संदेश भेजता है। यह डिवाइस एक खास किस्म की जैकेट है, जिसे कुत्तों की पीठ पर बांध दिया जाता है। इस जैकेट में एक सेंसर लगा हुआ है, जो वाइब्रेशन पैदा करता है। यह वाइब्रेशन कुत्तों के लिए एक भाषा का काम करता है, जिसके जरिये वो समझ जाते हैं कि उनका मालिक उनसे क्या कहना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अब रिमोट से कंट्रोल होंगे कुत्ते
- फोटो : Ben-Gurion University
इस डिवाइस का प्रयोग ताई नाम के एक कुत्ते पर किया गया है, जो सफल रहा है। इस प्रयोग का असर ये हुआ है कि कुत्ता डिवाइस से भेजे गये वाइब्रेशन की भाषा को बेहतर तरीके से समझता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताई की उम्र छह साल है। वह लेब्राडोर और जर्मन शेफर्ड का मिलाजुला नस्ल है।
4 of 5
अब रिमोट से कंट्रोल होंगे कुत्ते
- फोटो : Youtube/Yoav Golan
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस डिवाइस का इस्तेमाल खोज और बचाव कार्यों के साथ-साथ सैन्य और पुलिस के मिशन में शामिल होने वाले कुत्तों के लिए भी किया जा सकता है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए भी कारगर है, जो अपने कुत्ते से दूर हैं या उसपर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अब रिमोट से कंट्रोल होंगे कुत्ते
- फोटो : Youtube/Yoav Golan
शोधकर्ता योआव गोलन के मुताबिक, इस अनोखे जैकेट में चार छोटे-छोटे वाइब्रेशन बटन लगाये गये हैं और हर बटन के अलग-अलग मायने हैं। इनमें पास आना, पीछे जाना, लेट जाना और गोल-गोल घूमना शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।