Snake Facts & Myths: हिंदू धर्म में सांप को एक शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। भारत में सापों की पूजा की जाती है। भगवान शिव ने अपने गले में नाग को धारण किया हुआ है, तो वहीं भगवान विष्णु सात सिर वाले शेषनाग की शैय्या पर आराम करते हैं। पौराणिक कथाओं में खास शक्तियों वाले सांपों के सैकड़ों संदर्भ पाए जाते हैं। ऐसे में सांपों को लेकर हजारों मान्यताएं और मिथक पैदा हो गए हैं। इनमें से अधिकांश मिथक सपेरों द्वारा फैलाए जाते हैं, जैसे, ''सांप दूध पीते हैं, सांपों के माथे पर नागमणि होता है, या दो सिर वाला सांप होता है।'' आपने भी इस तरह की कई बातें जरूर सुनी होंगी, लेकिन इनमें कितनी सच्चाई हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं और सांप से जुड़े कुछ मिथकों को दूर करते हैं।
Snake Facts: क्या दुश्मन से बदला लेते हैं सांप? जानिए जहरीले जीव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
Snake Facts & Myths: हिंदू धर्म में सांप को एक शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। भारत में सापों की पूजा की जाती है। भगवान शिव ने अपने गले में नाग को धारण किया हुआ है, तो वहीं भगवान विष्णु सात सिर वाले शेषनाग की शैय्या पर आराम करते हैं।
दाढ़ी का राज
कई लोगों का मानना है कि कुछ सांपों की उम्र बढ़ने के साथ उनकी दाढ़ी बढ़ती है। लेकिन सच्चाई यह है कि सांप सरीसृप हैं और उनके शरीर पर कोई बाल नहीं होते। ऐसे में दाढ़ी की कोई संभावना नहीं है।
क्या सांपों के पास होती है नागमणि?
कई पौराणिक कथाओं में इस बात का जिक्र है कि नाग के माथे पर नागमणि होता है, लेकिन सांप के लिए अपने सिर पर कुछ भी लेकर रहना असंभव है।
Nag Panchami: इस नाग ने देवताओं के सिंहासन को हिला दिया, जानिए राजा परीक्षित को डसने वाले तक्षक नाग की कहानी
क्या दुश्मन सांप से लेते हैं बदला?
एक अन्य मिथक ये है कि अगर आप सांप को किसी प्रकार से चोट पहुंचाते हैं, तो वह आपको हमेशा याद रखते हैं और बदला भी लेते हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। सांपों में बदला लेने के लिए लोगों या स्थानों को याद रखने की आवश्यक बुद्धि नहीं होती। इस मिथक के लिए हिंदी फिल्मों को जिम्मेदार माना गया है।
Snake Interesting Facts: कितने घंटे सोते हैं सांप, दिन या रात कब लेते हैं नींद? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
आपने सुना होगा कि अगर आपने किसी सांप को मार दिया तो उसका साथी आपको ढूंढ लेगा, लेकिन यह भी एक मिथक है। असल में सांप प्रतिशोधी जानवर नहीं होते और उन्हें चोट पहुंचाने वाले लोगों का पीछा करने या उनका पता लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं होती