फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC Women's Rankings: खत्म हुआ मंधाना का दबदबा, वनडे में दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बनीं स्किवर ब्रंट

Tue, 29 Jul 2025 03:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Jul 2025 03:12 PM IST
सार

गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन तीसरे और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और मेगान शट शीर्ष दो स्थान पर हैं।

विज्ञापन
ICC Women's Rankings: Smriti Mandhana dominance ends, Sciver Brunt becomes the world number one batter in ODIs
स्किवर ब्रंट और मंधाना - फोटो : ANI
आईसीसी ने महिलाओं की ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। इंग्लैंड की कप्तान नेट स्किवेर ब्रंट ने भारत की स्मृति मंधाना को पछाड़कर आईसीसी महिला वनडे खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। भारत के खिलाफ हाल ही में सीरीज में 160 रन बनाने वाली स्किवेर ब्रंट दूसरी बार नंबर वन बनी हैं। इससे पहले वह 2023 में रैंकिंग में शीर्ष पर रही थीं।
ICC Women's Rankings: Smriti Mandhana dominance ends, Sciver Brunt becomes the world number one batter in ODIs
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में 115 रन बनाए थे, लेकिन वह रैंकिंग में एक पायदान नीचे आ गईं। स्किवेर ब्रंट के अब 731 अंक हैं, जबकि मंधाना के 728 अंक हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 21वें से 11वें नंबर पर खिसक गईं, जबकि मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स 15वें से 13वें स्थान पर आ गईं। शीर्ष पांच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा है। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की एल वोल्वार्ड्ट हैं। वहीं, चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी और एलिसा हीली हैं। 
ICC Women's Rankings: Smriti Mandhana dominance ends, Sciver Brunt becomes the world number one batter in ODIs
दीप्ति शर्मा - फोटो : एएनआई
वनडे गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन तीसरे और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और मेगान शट शीर्ष दो स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही किम गर्थ पांचवें स्थान पर हैं। वनडे ऑलराउंडर्स में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर शीर्ष पर हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज दूसरे, दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने कैप तीसरे, भारत की दीप्ति शर्मा चौथे और न्यूजीलैंड के एमेलिया कर पांचवें स्थान पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed