{"_id":"68887d85f83682473302fd52","slug":"ind-vs-eng-give-bowling-to-brook-or-harmison-flintoff-ashwin-criticized-england-s-double-standards-2025-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'ब्रुक को गेंदबाजी दो या हार्मिसन-फ्लिंटॉफ को...', अश्विन ने की इंग्लैंड के दोहरे मापदंड की आलोचना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'ब्रुक को गेंदबाजी दो या हार्मिसन-फ्लिंटॉफ को...', अश्विन ने की इंग्लैंड के दोहरे मापदंड की आलोचना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:22 PM IST
सार
अश्विन ने कहा, 'आप पूछते हैं- जडेजा हैरी ब्रुक के खिलाफ शतक बनाना चाहते हैं? उन्हें शतक बनाना है और इसके लिए आप चाहे स्टीव हार्मिसन को ले आएं या एंड्रयू फ्लिंटॉफ को...किसी भी गेंदबाज को ले आइए, उन्होंने कोई आपत्ति नहीं है।'
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चौथे टेस्ट को निर्धारित समय से पहले खत्म करने की इंग्लैंड की कोशिशों के लिए उनके दोहरे मापदंड की कड़ी आलोचना की है। इस विवाद पर क्रिकेट जगत ने भारत के मैच जारी रखने के फैसले का भरपूर समर्थन किया है। रविवार को मैच के आखिरी घंटे में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब मेजबान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय बल्लेबाजों को ड्रॉ की पेशकश की। तब जडेजा 89 रन और वॉशिंगटन सुंदर 80 रन बनाकर खेल रहे थे और उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इससे इंग्लैंड के कप्तान निराश हो गए। स्टोक्स ने बाद में कहा कि उन्होंने यह प्रस्ताव इसलिए दिया था क्योंकि वह अपने थके हुए मुख्य गेंदबाजों के चोटिल होने का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे।
Trending Videos
2 of 7
भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट
- फोटो : PTI
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'क्या आपने दोहरा मापदंड शब्द सुना है? उन्होंने पूरे दिन आपके गेंदबाजों को खेला, उनका सामना किया और अचानक जब वे शतक के करीब पहुंचते हैं तो आप मैच खत्म करना चाहते हैं? भारतीय बल्लेबाज ऐसा क्यों करें? उन्होंने सुबह से आपके सभी गेंदबाजों का सामना किया और मैच ड्रॉ पर पहुंचा दिया। उन्होंने कड़ी मेहनत की है और आप चाहते हैं कि वे अपना शतक पूरा नहीं करें?'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट
- फोटो : PTI
जब जडेजा और सुंदर दोनों ने अपने शतक पूरे किए तो भारत ने अंततः ड्रॉ की पेशकश स्वीकार कर ली। यह सुंदर का पहला टेस्ट शतक था। अश्विन और दिग्गज सुनील गावस्कर दोनों ने कहा कि वे भी भारत को अनिवार्य 15 ओवर बल्लेबाजी करने देते। अश्विन ने कहा, 'अगर मैं भारतीय कप्तान होता तो मैं पूरे 15 ओवर खेलता।' गावस्कर ने 'सोनी स्पोर्ट्स' पर यही बात दोहराई। उन्होंने कहा, 'मैं उनसे बल्लेबाजी करते रहने और टीम को पूरे 15 ओवर तक मैदान पर बनाए रखने के लिए कहता।'
4 of 7
भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट
- फोटो : PTI
जब इंग्लैंड के खिलाड़ी जडेजा को घेरे हुए थे तब स्टोक्स ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा था, 'क्या आप हैरी ब्रुक (कामचलाऊ गेंदबाज) के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले हैं?' स्टोक्स के इस बयान पर भी अश्विन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'आप पूछते हैं- आप हैरी ब्रूक के खिलाफ शतक बनाना चाहते हैं? उन्हें शतक बनाना है और इसके लिए आप चाहे स्टीव हार्मिसन को ले आएं या एंड्रयू फ्लिंटॉफ को...किसी भी गेंदबाज को ले आइए, उन्होंने कोई आपत्ति नहीं है। ब्रुक को लाना आपका फैसला था, हमारा नहीं।' अश्विन ने कहा, 'ये टेस्ट रन हैं, शतक कमाया जाता है, तोहफे में नहीं मिलता। सुंदर और जडेजा दोनों इसके हकदार थे।'
विज्ञापन
5 of 7
भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट
- फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने भी इंग्लैंड की खराब खेल भावना की आलोचना की। हैडिन ने 'विलोटॉकपॉडकास्ट' पर कहा, 'भारत ने आखिरी दिन जबरदस्त संघर्ष दिखाया। फिर अचानक ऐसी स्थिति आ गई कि इंग्लैंड ने कहा कि वे जीत नहीं सकते तो चलिए खेल रोक देते हैं क्योंकि इंग्लैंड अब खेलना नहीं चाहता। भारत ने जो किया वह मुझे पसंद आया, उन्हें जब तक चाहें तब तक मैदान पर टिके रहने का अधिकार है। उन्हें शतक बनाने का अधिकार था। सिर्फ इसलिए कि मैच इंग्लैंड के पक्ष में नहीं गया और उन्हें मनचाहा नतीजा नहीं मिला, अचानक वे (इंग्लैंड) नाराज हो गए और कुछ भी बोलने लगे। तो अगर चीजें अचानक इंग्लैंड के पक्ष में नहीं जातीं तो यह बाकी लोगों की समस्या है। भारत को शाबासी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।