{"_id":"625d9156e4f2801e7e0f0746","slug":"strange-portal-to-hell-between-lake-in-california-per-second-water-disappearing-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: इस झील में बना ''नरक का दरवाजा'', हर सेकेंड गायब हो रहा लाखों लीटर पानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: इस झील में बना ''नरक का दरवाजा'', हर सेकेंड गायब हो रहा लाखों लीटर पानी
Portal To Hell Between Lake In California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक झील है जो इन दिनों लोगों के लिए हैरानी की वजह बनी हुई है। इस झील में एक 72 फीट चौड़ा विशालकाय नरक का दरवाजा है जिसे कुछ लोग ग्लोरी होल भी कहते हैं। यह दरवाजा इस समय खुल गया है। स्थानीय लोग इस अजीबोगरीब घटना की वजह से हैरत में पड़ गए हैं। कैलिफोर्निया की पूर्वी नापा वेली में झील स्थित है जिसका नाम बेरीसा है। इस झील में पानी बहुत ज्यादा हो गया है जिसकी वजह से 72 फीट चौड़ी एक सुरंग बन गई है। यह सुरंग नाली का काम कर रही है जिससे झील में भरा अतिरिक्त पानी निकल रहा है।
दरअसल बैरीसा झील प्राकृतिक नहीं है, इसका निर्माण इंसानों ने किया है जिसके अंदर नरक का दरवाजा है। इस दरवाजे को कम ही खोला जाता है और इस साल इसको अप्रैल के महीन में खोला गया है। आइए जानते हैं कि आखिर यह नरक का दरवाजा क्या है?
2 of 7
इस झील में बना ''नरक का दरवाजा''
- फोटो : iStock
बैरीसा झील में बनी सुरंग में पानी चकरी की तरह घूमते हुए ऐसे बाहर निकलता है जिसको देखने के बाद इंसान का दिमाग घूम जाता है। झील में बनी यह सुरंग किसी गड्ढे की तरह नजर आती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस झील में जब ज्यादा पानी जमा होता जाता है, तो अतिरिक्त पानी इस विशालकाय छेद से बाहर निकलता है। यह एक भंवर की तरह अद्भुत दिखता है। मोंटीसेलो डैम के ऊपर इस जलाशय यानी झील का निर्माण किया गया है।
3 of 7
इस झील में बना ''नरक का दरवाजा''
- फोटो : iStock
इस जलाशय में 5.2 करोड़ गैलन्स पानी को जमा किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि यह नजारा पहली बार दिखा हो। इससे पहले भी ऐसा नजारा देखा गया है। 1950 के दशक में इंजीनियरों ने एक अद्भुत संरचना बनाई जिसकी वजह से झील में यह नजारा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
इस झील में बना ''नरक का दरवाजा''
- फोटो : iStock
कैलीफोर्निया के पहाड़ी इलाके नापा काउंटी में इंसानों द्वारा बनाई सातवीं सबसे बड़ी झील है। इस क्रंक्रीट बांध की ऊंचाई करीब 304 फीट है जिसकी वजह से यह झील बनी है। साल 1953 से 1957 के बीच इस झील को बनाया गया था। इसी दौरान इंजीनियरों ने ग्लोरी होल को अतिरिक्त पानी निकालने के लिए बनाया था।
विज्ञापन
5 of 7
इस झील में बना ''नरक का दरवाजा''
- फोटो : iStock
इस 72 फीट चौड़े ग्लोरी होल को तभी खोला जाता है जब झील का पानी खतरे के निशान को पार कर जाता है। झील से अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए इसको खोला जाता है। झील का जलस्तर 4.7 मीटर के ऊपर जाने के बाद इसे खोला गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।