Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
supermountaines lost range found three times big than himalayas know all detail about Supermountain
{"_id":"62010f560354c73d7052cf49","slug":"supermountaines-lost-range-found-three-times-big-than-himalayas-know-all-detail-about-supermountain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Supermountains: धरती पर मिले हिमालय से तीन गुना बड़े पहाड़, जानिए सुपरमाउंटेन के बारे में","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Supermountains: धरती पर मिले हिमालय से तीन गुना बड़े पहाड़, जानिए सुपरमाउंटेन के बारे में
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धरती पर मिले हिमालय से तीन गुना बड़े पहाड़
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर के वैज्ञानिक धरती के रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। धरती के रहस्यों को जानने में जुटे वैज्ञानिक आए दिन नए-नए खुलासे करते हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने सुपरमाउंटेन की खोज की है। यह सुपरमाउंटेन हिमालय से भी 3 गुना बड़े थे। वैज्ञानिकों ने धरती के इतिहास में प्राचीन सुपरमाउंटेन के निर्माण की जांच की है। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जियी झू और उनके साथियों ने यह जांच की है।
वैज्ञानिकों ने जिरकॉन्स के अवशेषों के जरिए इसकी जांच की है। कम ल्यूटेशियम वाला यह खनिज पदार्थ मिनरल और रेअर अर्थ मिलकर बनकर बनता है। विशाल पहाड़ों के नीचे दबाव वाले स्थान पर पाया जाता है। शोधकर्ताओं को रिसर्च के दौरान पता चला है कि सबसे पहले 2 से 1.8 अरब साल पहले तब सुपरमाउंटेन का निर्माण हुआ था जब नूना महाद्वीप जम रहा था। दूसरी बार 65 करोड़ से 50 करोड़ साल पहले सुपरमाउंटेन बना बना जब गोंडवाना महाद्वीप का निर्माण हुआ था।
2 of 5
धरती पर मिले हिमालय से तीन गुना बड़े पहाड़
- फोटो : Pixabay
ऑस्ट्रेलिया के नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जियी झू ने बताया है कि सुपरमाउंटेन के निर्माण और धरती के विकास में दो अहम काल के बीच संबंध है। हालांकि वर्तमान समय में ऐसे सुपरमाउंटेन धरती पर नहीं हैं। उनका कहना है कि हिमालय सिर्फ 2400 किलोमीटर मे फैला है, लेकिन प्राचीन सुपरमाउंटेंस की रेंज कई गुना अधिक थी।
3 of 5
धरती पर मिले हिमालय से तीन गुना बड़े पहाड़
- फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं ने बताया है कि सुपरमाउंटेंस कैसे खत्म हुए और समुद्र में समा गए। इसकी वजह से समुद्र में पोषक तत्व भरे पड़े हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी वजह से जीवन की उत्पत्ति बहुत तेजी से हुई। समुद्र में ही सबसे पहले जीवन का विकास हुआ। टेक्टोनिक प्लेट्स के जमीनी इलाकों में आपस में मिलने की वजह से आमतौर पर पहाड़ों का निर्माण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धरती पर मिले हिमालय से तीन गुना बड़े पहाड़
- फोटो : Pixabay
जिई झू का कहना है कि लाखों-करोड़ों साल तक पहाड़ों के निर्माण की प्रक्रिया चलती है और पहाड़ अपने तय समय पर खत्म हो जाते हैं। क्योंकि पहाड़ों के निर्माण के साथ ही उनके खत्म होने की तारीख भी तय होती है। वैज्ञानिका कहना है कि सुपरमाउंटेंस की तरह हिमालय के नीचे भी जिरकॉन्स हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
धरती पर मिले हिमालय से तीन गुना बड़े पहाड़
- फोटो : Pixabay
झू का कहना है कि महाद्वीपों के निर्माण के दौरान सुपरमाउंटेन ऊपर उठे। उनका कहना है कि सुपरमाउंटेन के क्षरण का माइक्रोस्कोपिक और विशाल जीवधारियों से संबंध हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।