Most Dangerous Dog: कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इसके साथ ही अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं। खतरे की आहट होने पर वह सामने वाले पर अटैक कर देते हैं। इनके चंगुल से बच पाना नामुमकिन होता है। अगर आपके पास भी ऐसे कुत्ते हैं, तो आप सावधान हो जाइए। आज हम आपको कुत्तों की कुछ ऐसी ही प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Most Dangerous Dog: ये हैं दुनिया के 6 सबसे खतरनाक कुत्ते, कुछ मिनटों में ही ले सकते हैं किसी की जान
Most Dangerous Dog: कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इसके साथ ही अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन शेफर्ड
इस कुत्ते की प्रजाति जर्मनी की है। माना जाता है कि जर्मन शेफर्ड को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस नस्ल के कुत्ते अपनी ताकत और निडरता के लिए दुनियाभर में जान जाते हैं। जर्मन शेफर्ड जितने खतरनाक होते हैं उतने मिलनसार भी। इनको जरा सी भी खतरे की आहट होती है, तो किसी पर भी हमला कर देते हैं। यब बहुत फूर्तीले और तेज भी होते हैं। यह कुत्ता किसी पर हमला पांच मिनट में उसकी जान ले सकता है।
टोसा इनु
टोसा इनु कुत्ता भी खतरनाक कुत्तों में शामिल है। टोसा इनु जापान में पाई जाने वाली एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता है। यहे बेहद फुर्तीला और तेज कुत्ता है। यह कुत्ता किसी को सिर्फ दो मिनट में मार सकता है। इसलिए यह बेहद खतरनाक माना जाता है।
Sunita Williams: कब पृथ्वी पर वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? नासा ने बताया, यहां जानिए सभी जानकारी
रोटवीलर
दुनिया की सबसे खतरनाक कुत्तों की प्रजाति में रोटवीलर का नाम शामिल है। इस कुत्ते का शरीर गठीला और जबड़े बेहद शक्तिशाली होते हैं। इस नस्ल के कुत्ते दूसरे कुत्तों और अनजान लोगों से नफरत करते हैं। रोटवीलर जरा सा भी खतरा महसूस होने पर किसी पर भी हमला कर देते हैं। अगर जब इन्हें महसूस होता है कि इनके मालिक गुस्से में हैं, तो ये बेहद खतरनाक हो सकते हैं। यह भी तीन मिनट में किसी की जान ले सकता है।
Aurangzeb: कौन था औरंगजेब? गद्दी के लिए भाईयों की भी करा दी थी हत्या, जानिए सबसे क्रूर मुगल शासक के बारे में
चाउ-चाउ
चीन में पाए जाने जाने चाउ-चाउ डॉग दिखने में बेहद शांत होते हैं, लेकिन इस नस्ल के कुत्ते बेहद खतरनाक होते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में यह शामिल हैं। इनकी मर्जी के बिना इनके पास कोई भी नहीं जाता सकता है, क्योंकि ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।
Viral Video: दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया ऐसा डांस, वीडियो हो गया वायरल, लोग बोले- लड़का कितना शर्मिला है