सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: 'भूतिया पब' से चोरी हुई 200 साल पुरानी खोपड़ी, फेसबुक पर की गई लौटाने की अपील

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Fri, 07 Jan 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
The theif stolen a skull in a very most hunted pub in briten Viral news in hindi
200 साल पुरानी खोपड़ी चोर ने चुराई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

वैसे तो चोरी करना किसी भी दशा में अच्छा काम नहीं है, लेकिन फिर भी लोग करते हैं। चोरी करने वालों कि एक खास बात होती है कि वो कुछ भी चुरा सकते हैं। फिर चाहे वो कोई बड़ी चीज हो या छोटी। कुछ चोर ऐसे होते हैं जो छोटी-मोटी चोरियां करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें एंटीक चीजें चुराने का बड़ा शौक होता है। आमतौर पर चोरी किया हुआ सामान किसी न किसी बाजार में बेच देते है, लेकिन जो एंटीक चीजें चुराते है वो इन्हें संभाल कर रखते हैं। अक्सर, बॉलीवुड या हॉलीवुड में चोरी पर आधारित फिल्में भी देखने को मिलती हैं। बहरहाल, ब्रिटेन में एक ऐसी ही अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोर ने पब से एक महिला की खोपड़ी ही चोरी कर ली। ब्रिटेन में ये पब डरावनी चीजों के लिए जाना जाता है। अब जब खोपड़ी चोरी हो चुकी है तो पब ने एक अपील जारी करते हुए कहा है कि जिस व्यक्ति ने भी इस खोपड़ी को चुराया है वो इसे वापस कर दे। आइए जानते है खोपड़ी कितनी कीमती है...

Trending Videos
The theif stolen a skull in a very most hunted pub in briten Viral news in hindi
कंकाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आखिर ये खोपड़ी है किसकी

वर्ष 1800 में एक महिला को नोट की धोखाधड़ी करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई। इस महिला का नाम एलिजाबेथ जोंस था। ये खोपड़ी उसी महिला की प्रतीकात्मक खोपड़ी थी जिसे पब में आने वाले लोगों के लिए प्रदर्शनी में रखा गया था। जिस पब में इस खोपड़ी को रखा गया था उसका नाम द गोल्डन फ्लीस पब था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The theif stolen a skull in a very most hunted pub in briten Viral news in hindi
200 साल पुरानी खोपड़ी चोर ने चुराई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
पब ने की लौटाने की अपील

जैसे ही पब के मैनेजमेंट को चोरी का पता चला उन्होंने इसे लौटाने के लिए फेसबुक के जरिए चोरों से अपील की। इन्होंने लिखा," दुर्भाग्य से पिछली रात को कोई एलिजाबेथ की प्रतीकात्मक खोपड़ी को उठाकर अपने साथ ले गया है। हमें समझ नहीं आ रहा है कि कोई आखिर क्यूं इसे ले जाएगा। ऐसा लगता है कि किसी को गलतफहमी हुई है और वो इसे ले गया है। हमें आशा है कि जो भी इसे ले गया है, वो उसे जल्द ही वापस कर देगा। हम सीसीटीवी फुटेज के जरिए ये पता लगाने कि कोशिश कर रहे हैं लेकिन अगर किसी को इसके बारे में सूचना मिलती है तो जरूर सूचित करें।

The theif stolen a skull in a very most hunted pub in briten Viral news in hindi
200 साल पुरानी खोपड़ी चोर ने चुराई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
भूतों से भरा हुआ है ये पब

ऐसा बताया जाता है कि ये पब भूतिया है। इस पब को लेकर ब्रिटेन में तरह-तरह की डरावनी कहानियां कही जाती है। इस जगह पर Ye Older Salutation Inn नाम का पब था। ये नॉटिंघम के सबसे पुराने पबों में एक था। ये पब 9वीं सदी की गुफाओं में बना था। इस जगह को लेकर लोगों में दशहत का माहौल रहता है। 

विज्ञापन
The theif stolen a skull in a very most hunted pub in briten Viral news in hindi
200 साल पुरानी खोपड़ी चोर ने चुराई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ऐसी कहानी प्रचलित है कि यहां एक छोटी बच्ची की आत्मा भटकती है जो सदियों पहले मरी थी। जब ग्राहक यहां आते हैं तो उन्हें इसका एहसास होता है, क्योंकि उनके शरीर पर किसी न किसी तरह से खरोंच लग जाती है। दोबारा ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए पब के मालिक ने बच्ची के भूत के लिए एक गुड़िया रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed