सब्सक्राइब करें

UFO: अमेरिका में समुद्र के भीतर दिखे हजारों यूएफओ, वैज्ञानिक भी हैरान, बताया बड़ा खतरा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 16 May 2026 02:03 PM IST
सार

UFO: अमेरिका में समुद्र के भीतर हजारों यूएफओ देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया है।  समु्द्री किनारों के पास 9000 से ज्यादा रहस्यमयी वस्तुओं के देखने जाने की घटना दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Thousands of mysterious underwater UFOs spotted off US shores
अमेरिका में समुद्र के भीतर दिखे हजारों यूएफओ - फोटो : Adobe Stock

UFO: एलियन और यूएफओ को लेकर आए दिन चर्चा होती है। इन चर्चाओं को बीच ने अमेरिका ने यूएफओ और एलियंस से जुड़ी फाइलों की पहली किस्त जारी की है, जिसमें सैकड़ों वीडियो, फोटो और पुराने सरकारी रिकॉर्ड शामिल हैं। अब अमेरिका के समुद्र किनारे पर हजारों अज्ञात वस्तुओं (यूएसओ) देखने का मामला सामने आया है। एक लोकप्रिय यूएफओ रिपोर्टिंग ऐप ने अगस्त 2025 से अभी तक अमेरिका में समु्द्री किनारों के पास 9000 से ज्यादा रहस्यमयी वस्तुओं के देखने जाने की घटना दर्ज की है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह रहस्यमयी वस्तुओं पानी के भीतर बेहद तेजी से चलती हैं और अपनी दिशा भी बदलती हैं। यह समुद्र के पानी से निकलकर हवा में भी आ जा सकती हैं। इन वस्तुओं को इंसानों ने नहीं बनाया है, क्योंकि इनकी तकनीक बिल्कुल अलग है। 



क्या होता है USO? 

यूएफओ का मतलब होता है अनडिफाइंड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, जिसे उड़न तस्वीर भी कहा जाता है, जो आसमान में उड़ान भरते हैं। पानी में चलने वाली रहस्यमयी वस्तु को यूएसओ कहा जाता है, जिसका पूरा नाम अनडिफाइंड सबमर्सिबल ऑब्जेक्ट है। पानी में दिखने वाली ऐसी वस्तु जिसकी पहचान न की जा सके। इन वस्तुओं को नंगी आंखों से या सेंसर से देखा जा सकता है। इसे देखने वाले लोगों का कहना है कि यह रहस्यमयी वस्तुएं पानी में बहुत तेज रफ्तार में चलती हैं। पानी से हवा में बिना किसी रुकावट के चली जाती है और अचानक दिशा भी बदल लेती हैं। बताया जाता है कि यह ट्रांसमीडियम क्षमता वाली वस्तुएं होती हैं, जो हवा और पानी का चलने के लिए इस्तेमाल करती हैं। 
 

Thousands of mysterious underwater UFOs spotted off US shores
अमेरिका में समुद्र के भीतर दिखे हजारों यूएफओ - फोटो : Freepik

यूएफओ रिपोर्टिंग ऐप का नाम एनिग्मा है, जो 2022 से यूएफओ वाली घटनाओं का डेटाबेस तैयार करने में लगा है। इस एप पर अभी तक 30,000 यूएफओ की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। लेकिन अब अगस्त से 2025 से लोगों का ध्यान आसमान से समुद्र की तरफ चला गया है। अगस्त से अभी तक अमेरिका में 16 किमी समुद्री किनारों के दायरे में 9000 से अधिक यूएसओ के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सिर्फ आठ किमी के अंदर 500 मामले दर्ज किए गए हैं। कैलिफोर्निया में 389 और फ्लोरिडा में 306 घटनाएं दर्ज की गई हैं। अमेरिकी के कई तटीय इलाकों में यूएसओ की घटनाएं हुई हैं। 
 

Trending Videos
Thousands of mysterious underwater UFOs spotted off US shores
अमेरिका में समुद्र के भीतर दिखे हजारों यूएफओ - फोटो : Freepik

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? 

इन रहस्यमयी वस्तुओं को देखने वालों का कहना है कि पानी के भीतर चमकती हुई दो वस्तुओं नजर आईं। यह पानी से निकलकर हवा में गई और फिर वापस समुद्र में लौट गईं। उनका कहना है कि रहस्यमयी वस्तुओं की रफ्तार इतनी थी कि सामान्य जहाज इनकी बराबरी नहीं कर सकता। कैटैस्ट्रोफिक डिस्क्लोजर किताब के लेखक केंट हेकेनलाइवली का कहना है कि अमेरिकी नौसेना के सेंसर आए दिन पानी में असामान्य तेज गति वाली वस्तुओं को पकड़ते है। उनका कहना है कि यह हमारी समझ से बाहर की वस्तुएं हैं या यह सेंसर पानी में भूत पकड़ रहे हैं। केंट हेकेनलीवली जाने माने अमेरिकी लेखक और एक्टिविस्ट हैं।

Stupid Bird: जूते जैसी चोंच वाला ये खतरनाक शिकारी क्यों कहलाता है मूर्ख? जानें वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Thousands of mysterious underwater UFOs spotted off US shores
अमेरिका में समुद्र के भीतर दिखे हजारों यूएफओ - फोटो : Adobe Stock

क्या है खतरा? 

रिटायर्ड रियर एडमिरल टिम गैलॉडेट ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस तरह की वस्तुएं अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकती हैं। उन्होंने 2019 के एक वीडियो के बारे में बताया। इसमें एक अज्ञात वस्तु यूएसएस ओमाहा के पास से गुजरी और प्रशांत महासागर में समा गई। उन्होंने अमेरिकी सरकार पर लगाया है कि वो इसे लेकर जानकारी छिपा रही है। हालांकि, इन वस्तुओं के एलियन स्पेसक्राफ्ट होने के ठोस सबूत नहीं हैं।

Worlds Oldest Dog: दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते का निधन, दिल छू जाएगी ‘लाजारे’ की कहानी

विज्ञापन
Thousands of mysterious underwater UFOs spotted off US shores
अमेरिका में समुद्र के भीतर दिखे हजारों यूएफओ - फोटो : Adobe Stock
कई विशेषज्ञ मानते हैं कि ये एडवांस ड्रोन, सीक्रेट मिलिट्री टेक्नोलॉजी या प्राकृतिक घटना भी हो सकती है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में यूएसओ की घटनाओं से वैज्ञानिक हैरान हैं। उनका कहना है कि महासागरों का बड़ा हिस्सा अभी रहस्य है, क्योंकि वहां तक कोई नहीं पहुंचा है। कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि ऐसी वस्तुएं अमेरिका की समुद्री सुरक्षा के लिए चुनौती हैं। अगर यह विदेशी देशों की रहस्यमयी तकनीक हैं, तो अमेरिका के लिए और बड़ा खतरा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed