Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Top 5 Unsolved Mysteries Science Cannot Explain Duniya ke Ansuljhe Rahasya Jine Samajh Nahi Paaya Vigyan
{"_id":"689457caad627c8d33096d9f","slug":"top-5-unsolved-mysteries-science-cannot-explain-duniya-ke-ansuljhe-rahasya-jine-samajh-nahi-paaya-vigyan-2025-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unsolved Mysteries: दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Unsolved Mysteries: दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:08 PM IST
सार
Top 5 Unsolved Mysteries: दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। इनमें से कई रहस्यों को विज्ञान ने सुलझा लिया है। हालांकि, दुनिया में अभी भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें वर्षों से वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Top 5 Unsolved Mysteries: दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। इनमें से कई रहस्यों को विज्ञान ने सुलझा लिया है। हालांकि, दुनिया में अभी भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें वर्षों से वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
पेरु में एक पौराणिक मंदिर है जिसका नाम साकसेगेमन मंदिर है। इस मंदिर के परिसर में बड़े-बड़े पत्थरों की एक दीवार है। इसकी सबसे खास बात यह है कि सभी पत्थर आपस में जुड़े हैं, लेकिन अभी तक यह रहस्य ही बना हुआ है कि इन पत्थरों को जोड़ने के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया गया था और हजारों साल पहले ये पत्थर इतनी बारीकी से कैसे तराशा गया होगा और एक-दूसरे के ऊपर रखा गया होगा।
2 of 5
दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान
- फोटो : Adobe Stock
बोलिविया में एक जगह है टिवानाकु, जिसे रहस्यमयी शहर कहा जाता है। कहते हैं कि हजारों साल पहले यहां एक आबाद शहर हुआ करता था। यहां एक दरवाजा है, जिसे 'गेट ऑफ सन' कहा जाता है, वो आज भी रहस्य ही बना हुआ है। वैज्ञानिकों को लगता है कि इस गेट की मदद से उस समय ग्रहों की स्थिति का अंदाजा लगाया जाता होगा। हालांकि इसके बारे में सटीक जानकारी किसी को भी नहीं पता।
3 of 5
दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान
- फोटो : Adobe Stock
जापान में एक गोताखोर किहाचिरो अराताके को समुद्र में डूबे एक विशाल ढांचे की खोज की थी, जिसे योनागुनी का डूबा शहर कहते हैं। माना जाता है कि यह ढांचा 10 हजार साल पहले डूब गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि पाषाण युग के बाद इंसान जब पहली बार गुफाओं से बाहर निकले तो उन्होंने ऐसा ढांचा बनाया होगा। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान है, सच्चाई नहीं।
दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान
- फोटो : Adobe Stock
कोस्टा रिका में पत्थर की कई विशाल गेंदे हैं, जो साल 1930 में पौधों की रोपाई के दौरान मिली थीं। खास बात ये है कि पत्थर की ये गेंदें बिल्कुल गोल हैं। अब इन गेंदों को किसने बनाया, क्यों बनाया, ये रहस्य ही है। पौराणिक कथाओं की मानें तो इन गेंदों में सोना था।
दुनिया के पांच ऐसे रहस्य, जिन्हें नहीं सुलझा पाया विज्ञान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
मिस्त्र में खुदाई के दौरान एक विशाल स्तंभ मिला था। 42 मीटर लंबा यह स्तंभ करीब 1200 टन वजनी है। इतिहासकारों की मानें तो निर्माण के दौरान पत्थर में दरार आने की वजह से इसे अधूरा छोड़ दिया गया, लेकिन ये बात अब तक एक रहस्य ही है कि इतना विशाल स्तंभ कैसे उठाया जाता?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।