फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Space News: अंतरिक्ष में दिखी रहस्यमय ‘गोल्डन चीज’, UFO एक्सपर्ट ने समझा सोना, फिर सामने आई ये सच्चाई

Thu, 03 Feb 2022 11:02 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
UFO expert found mysterious golden object in space know what is truth
आसमान में दिखी रहस्यमय ‘गोल्डन चीज - फोटो : iStock

अंतरिक्ष की दुनिया काफी बड़ी और रहस्यमयी है। ग्रहों, उपग्रहों, तारे और एस्टेरॉयड की संख्या अंतरिक्ष में अनगिनत है। अभी तक दुनिया का कोई भी देश पूरे अंतरिक्ष के बारे में नहीं जान पाया है। खगोल शास्त्री और वैज्ञानिक इनके बारे में अध्ययन करते हैं और समय-समय पर ऐसी जानकारियां निकल कर सामने आती हैं जिनके बारे में जानने के बाद हैरानी होती है। खोज के दौरान कई बार वैज्ञानिकों ने तो यहां तक दावा किया है कि कुछ ग्रहों और एस्टेरॉयड में सोना भरा हुआ है। मगर, इन दावों में कितनी सच्चाई है इसका अभी खुलासा होना बाकी है। इसी कड़ी में अभी हाल ही में एक यूएफओ विशेषज्ञ स्कॉट सी वरिंग ने अंतरिक्ष में एक चमकीली चीज दिखाई देने का दावा किया है। शुरुआत में तो ये अजीबोगरीब चीज वरिंग को सोना (गोल्ड) जैसी लगी, लेकिन जब इसकी असलियत का पता चला तो वो काफी हैरान रह गए। आइए जानते हैं कि अंतरिक्ष में ये अजीबोगरीब चीज क्या थी..........

UFO expert found mysterious golden object in space know what is truth
आसमान में दिखी रहस्यमय ‘गोल्डन चीज - फोटो : iStock

सी वरिंग के अनुसार, उन्हें 1 फरवरी को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक रहस्यमयी गोल्डन चीज दिखाई दी। इस अनोखी चीज को सी वरिंग ने नासा ISS लाइव कैम से कैप्चर किया था। इस के बारे में वरिंग ने यूट्यूब चैनल UFO Sighthings Daily पर इसकी तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों में एक चमकीली चीज हवा में तैरती नजर आ रही है। सी वरिंग को लगा कि ये सोना है, लेकिन जब बाद में पता चला कि स्पेस में तैरती ये चीज असल में सोना नहीं है। ये किसी एस्ट्रोनॉट की पॉटी थी।

UFO expert found mysterious golden object in space know what is truth
आसमान में दिखी रहस्यमय ‘गोल्डन चीज - फोटो : istock

सी वरिंग ने अपने इस अजीबोगरीब अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया। सी वरिंग ने बताया कि जब उन्होंने इस चीज को पहली बार देखा तो ऐसा लगा कि ये अंतरिक्ष में तैरते सोने के टुकड़े हैं। ये देखने में किसी धातु की तरह दिखाई दे रहा था, लेकिन जब इसकी तस्वीरों को ध्यान से देखा गया तो ये किसी एस्ट्रोनॉट की पॉटी का हिस्सा था। हालांकि वारिंग इस बात को भी स्वीकार करते हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि ये किसी एलियन की झलक हो जिसकी तस्वीर लाइव कैम में रिकॉर्ड हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
UFO expert found mysterious golden object in space know what is truth
आसमान में दिखी रहस्यमय ‘गोल्डन चीज - फोटो : istock

अंतरिक्ष में काफी समय से नासा के वैज्ञानिक बेशकीमती धातुओं की खोज में लगे हुए हैं। दरअसल जब अंतरिक्ष में कोई स्पेसशिप जाता है तो वो मलबे में बदल जाता है। ऐसे में ये मलबे धरती पर न आकर अंतरिक्ष में ही घूमते रहते हैं। 

विज्ञापन
UFO expert found mysterious golden object in space know what is truth
आसमान में दिखी रहस्यमय ‘गोल्डन चीज - फोटो : iStock

इसके अलावा एस्ट्रोनॉट्स भी बचे हुए कचरे को अंतरिक्ष में ही छोड़ देते हैं जिनमें उनकी पॉटी भी होती है। सी वरिंग के अनुसार, ऐसा भी हो सकता है कि उन्होंने ऐसे ही किसी कचरे को सोना समझ लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed