{"_id":"5cd18134bdec22070a1a8b42","slug":"unique-temple-where-people-offers-slippers-and-sandals-to-maa-durga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखा मंदिर: जहां मां दुर्गा को चढ़ाए जाते हैं चप्पल और सैंडल, हैरान कर देगी इसके पीछे की कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अनोखा मंदिर: जहां मां दुर्गा को चढ़ाए जाते हैं चप्पल और सैंडल, हैरान कर देगी इसके पीछे की कहानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 07 May 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जीजीबाई मंदिर, भोपाल
- फोटो : travel.vibrant4.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमतौर पर मंदिरों में चप्पल, जूता या सैंडल पहनकर जाने की मनाही होती है, लेकिन एक मंदिर ऐसा भी है जहां मां दुर्गा को चप्पल और सैंडल चढ़ाए जाते हैं। यह सुनकर आपको आश्चर्य तो जरूर हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इसके पीछे की कहानी ऐसी है जो आपको हैरान कर देगी।
2 of 6
जीजीबाई मंदिर, भोपाल
- फोटो : travel.vibrant4.com
यह मंदिर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। कोलार इलाके में एक छोटी सी पहाड़ी पर बने इस मंदिर को मां दुर्गा का सिद्धदात्री पहाड़ावाला मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर को लोग जीजीबाई मंदिर के नाम से भी जानते हैं।
3 of 6
जीजीबाई मंदिर, भोपाल
- फोटो : Social media
दरअसल, इस मंदिर में लोग मन्नतें मांगने आते हैं और पूरी होने के बाद माता को नई चप्पल चढ़ाते हैं। चप्पल के साथ-साथ गर्मियों में मां दुर्गा को चश्मा, टोपी और घड़ी भी चढ़ाई जाती हैं। यह अनोखी परंपरा करीब 20 सालों से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शिव पार्वती
- फोटो : Social media
इस मंदिर में माता को चप्पल चढ़ाने के पीछे कहानी यह है कि ओम प्रकाश महाराज नाम के एक शख्स ने यहां मूर्ति स्थापना के साथ शिव-पार्वती विवाह कराया था और खुद कन्यादान किया था। तब से वे मां सिद्धदात्री को अपनी बेटी मानकर पूजा करते हैं और आम लोगों की तरह बेटी की हर इच्छा को पूरी करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
maa durga
- फोटो : File photo
ओम प्रकाश महाराज एक बेटी की तरह दुर्गा जी की देखभाल करते हैं। वो बताते हैं कि कई बार उन्हें आभास होता है कि मां दुर्गा उन्हें पहनाए गए कपड़ों से खुश नहीं हैं तो दो-तीन घंटों में ही उनके कपड़े बदलने पड़ते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।