सब्सक्राइब करें

नासा की चेतावनी: साल 2022 के इस महीने में होंगे कई धमाके, धरती की तरफ बढ़ रही बड़ी तबाही!

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
Asteroid to Pass Earth in January 2022: Nasa Warning Five Huge Asteroids are Approaching To Earth In January 2022
धरती की तरफ बढ़ रही बड़ी तबाही! - फोटो : Pixabay

नए साल (New Year 2022) की शुरुआत हो चुकी है। नए साल में अतंरिक्ष में कई चौंकाने वाली घटनाएं होने वाली हैं। इनमें कुछ घटनाएं खतरनाक हो सकती हैं, तो वहीं कुछ अच्छी हो सकती हैं। इस बीच नासा ने दुनिया को डराने वाला खुलासा किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि जनवरी 2022 में पांच विशालकाय ऐस्टरॉइड धरती के पास से गुजरेंगे। इनमें से एक ऐस्टरॉइड बस के बराबर है जो जनवरी 2022 में धरती के पास से गुजरेगा। इस  ऐस्टरॉइड के 6 जनवरी को धरती के पास से गुजरने की संभावना है। 

loader


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि 42 फीट व्यास वाले इस ऐस्टरॉइड का नाम 2014 YE15 है जिससे धरती को को कोई खतरा नहीं है। धरती के पास से जाने वाले ऐस्टरॉइड की तुलना में काफी छोटा है। 6 जनवरी को गुजरने वाले ऐस्टरॉइड और धरती के बीच सिर्फ 74 लाख किमी दूरी होगी। 

Asteroid to Pass Earth in January 2022: Nasa Warning Five Huge Asteroids are Approaching To Earth In January 2022
धरती की तरफ बढ़ रही बड़ी तबाही! - फोटो : iStock

ये ऐस्टरॉइड बन सकता है खतरा

2014 YE15 ऐस्टरॉइड पृथ्वी और बुध के बीच सूरज का चक्कर लगाने वाले एटेन ऐस्टरॉइड का हिस्सा है। नासा का कहना है कि दूसरे ऐस्टरॉइड का व्यास 150 मीटर से अधिक है। यह ऐस्टरॉइड धरती के 74 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा और इससे खतरे की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asteroid to Pass Earth in January 2022: Nasa Warning Five Huge Asteroids are Approaching To Earth In January 2022
धरती की तरफ बढ़ रही बड़ी तबाही! - फोटो : iStock
धरती की ओर आ रहे हैं 5 ऐस्टरॉइड

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह ऐस्टरॉइड धरती की तरफ सीधा आता है, तो बड़ा खतरा हो सकता है, क्योंकि इतने बड़े ऐस्टरॉइड के धरती से टकराने की वजह से तबाही मच सकती है। वैज्ञानिकों ने ऐस्टरॉइड की एक लंबी लिस्ट जारी है। एक कार के आकार का ऐस्टरॉइड 2020 API 7 जनवरी को धरती के पास से जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक, इस ऐस्टरॉइड का आकार 13 फीट है और धरती से 17 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा। 
Asteroid to Pass Earth in January 2022: Nasa Warning Five Huge Asteroids are Approaching To Earth In January 2022
धरती की तरफ बढ़ रही बड़ी तबाही! - फोटो : iStock

इसके अलावा दूसरे ऐस्टरॉइड 2013 YD48 11 जनवरी को धरती के पास से गुजर सकता है। अनुमान के मुताबिक इसका आकार 340 फीट है और यह धरती से 56 लाख किमी दूरी से जाएगा। इसके अलावा 2021 BA धरती के पास से 18 जनवरी को गुजरेगा।

विज्ञापन
Asteroid to Pass Earth in January 2022: Nasa Warning Five Huge Asteroids are Approaching To Earth In January 2022
धरती की तरफ बढ़ रही बड़ी तबाही! - फोटो : Pixabay


एस्टेरॉइड (7482) 1994 PC 1 19 जनवरी को धरती के पास से गुजरेगा जिसे आप आसमा में अलसुबह 3.21 मिनट पर देख सकते हैं। यह एस्टेरॉइड लगभग 1 किलोमीटर यानी 3280 फीट लंबा है। हालांकि इससे धरती को कम खतरा है, क्योंकि यह धरती से करीब 19.3 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed