फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का रहस्य: इस मंदिर के खंभों से आती है गाने की आवाज, राज जानने के लिए अंग्रेजों ने काट दिए थे स्तंभ

Mon, 13 Sep 2021 11:58 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Sep 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
virupaksha shiva temple musical pillars mystery know the secret the British had cut the pillars karnataka
इस मंदिर के खंभों से आती है गाने की आवाज - फोटो : istock

आज के रहस्य में हम आपको विरुपाक्ष मंदिर के बारे में बताएंगे। भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिरों में शामिल यह रहस्यमयी मंदिर कर्नाटक के हम्पी में स्थित है। मान्यता है कि हम्पी रामायण काल की किष्किंधा है। इस मंदिर में भगवान शिव के विरुपाक्ष रूप की पूजा होती है। यह प्राचीन मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर में भी शामिल है। इस मंदिर की कई खासियत है और इससे रहस्य भी जुड़ा हुआ है। इस मंदिर के रहस्य को अंग्रेजों ने भी जानने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 

भगवान विरुपाक्ष और उनकी पत्नी देवी पंपा को समर्पित इस मंदिर की विशेषता है कि यहां का शिवलिंग दक्षिण की तरफ झुका हुआ है। धार्मिक मान्यता है कि रावण ने भगवान राम से युद्ध में जीत के लिए शिवजी की आराधना की। इसके बाद भगवान शंकर जब प्रकट हुए, तो रावण ने उनसे लंका में शिवलिंग की स्थापना करने को कहा। 

virupaksha shiva temple musical pillars mystery know the secret the British had cut the pillars karnataka
इस मंदिर के खंभों से आती है गाने की आवाज - फोटो : istock

रावण के बार-बार प्रार्थना करने पर भगवान शिव राजी हो गए, लेकिन उन्होंने उसके सामने एक शर्त रख दी। शर्त यह थी कि शिवलिंग को लंका ले जाते समय नीचे जमीन पर नहीं रखना है। रावण शिवलिंग को लेकर लंका जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में एक व्यक्ति को शिवलिंग को पकड़े रहने के लिए दे दिया, लेकिन वजन ज्यादा होने की वजह उसने शिवलिंग को जमीन पर रख दिया। तब से ही यह शिवलिंग यहीं रह गया और हजारों कोशिशों के बाद भी नहीं हिलाया जा सका। 

virupaksha shiva temple musical pillars mystery know the secret the British had cut the pillars karnataka
इस मंदिर के खंभों से आती है गाने की आवाज - फोटो : istock

विरुपाक्ष मंदिर की दीवारों पर उस घटना के चित्र बनाए गए हैं। इसमें दिखाया है कि रावण भगवान शंकर से पुन: शिवलिंग को उठाने की प्रार्थना कर रहा है, लेकिन भगवान शिव मना कर देते हैं। मान्यता यह भी है कि यह भगवान विष्णु का निवास स्थान था, लेकिन उन्होंने इस जगह को रहने के लिए कुछ अधिक ही विशाल समझा और क्षीरसागर वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
virupaksha shiva temple musical pillars mystery know the secret the British had cut the pillars karnataka
इस मंदिर के खंभों से आती है गाने की आवाज - फोटो : istock

बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 500 साल पुराना है। द्रविड़ स्थापत्य शैली में बने इस मंदिर का गोपुरम 500 साल से पहले बना था जो 50 मीटर ऊंचा है। भगवान शिव और देवी पंपा के अलावा यहां पर कई छोटे-छोटे मंदिर हैं। विक्रमादित्य द्वितीय की रानी लोकमाह देवी ने विरुपाक्ष मंदिर को बनवाया था। इस मंदिर को पंपावती मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
virupaksha shiva temple musical pillars mystery know the secret the British had cut the pillars karnataka
इस मंदिर के खंभों से आती है गाने की आवाज - फोटो : istock

इस मंदिर की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस मंदिर के कुछ खंभों से संगीत यानी गाने की आवाजा आती है। इसलिए उनको म्यूजिकल पिलर्स भी कहते हैं। कहा जाता है कि अंग्रेजों ने खंभों से संगीत कैसे निकलता है यह जानने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने इस मंदिर के खंभों तोड़कर देखा, तो वह हैरान रह गए, क्योंकि खंभे अंदर से खोखले थे और कुछ भी नहीं था। इस रहस्य का आज तक पता नहीं चला पाया है और इसे रहस्यमयी मंदिर कहा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed