सब्सक्राइब करें

Doomsday: क्या नवंबर में इस तारीख को खत्म हो जाएगी दुनिया? 1960 में वैज्ञानिक ने की थी डरावनी भविष्यवाणी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 17 May 2026 02:36 PM IST
सार

Doomsday: अमेरिकी भौतिकशास्त्री हेंज वॉन फॉर्स्टर ने 1960 में दुनिया को एक डरावनी चेतावनी दी थी। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि  धरती पर 13 नवंबर 2026 को मानव सभ्यता खत्म हो सकती है। आइए जानते हैं आखिर वैज्ञानिक ने यह बात क्यो कही थी?

विज्ञापन
von forster doomsday prediction november 2026
क्या नवंबर में इस तारीख को खत्म हो जाएगी दुनिया? - फोटो : AI

Doomsday: 66 साल पहले 1960 में एक वैज्ञानिक ने बेहद डरावनी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि धरती पर 13 नवंबर 2026 को मानव सभ्यता खत्म हो सकती है। यह भविष्यवाणी गणित और विज्ञान पर पूरी तरह आधारित थी। यह अध्ययन प्रसिद्ध साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ था। इसे अमेरिकी भौतिकशास्त्री हेंज वॉन फॉर्स्टर ने अपनी टीम के साथ मिलकर किया था।



हेंज वॉन फॉर्स्टर ने वैश्विक स्तर जनसंख्या बढ़ने की गणना की। उन्होंने अध्ययन में पता चला कि बहुत तेजी से इंसानों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंन गणित का एक फॉर्मूला बनाया और बताया कि ऐसे ही जनसंख्या बढ़ती रही तो 13 नवंबर 2026 को यह इतनी ज्यादा हो जाएगी कि पृथ्वी उसे बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इतनी बड़ी जनसंख्या की वजह से खाने-पीने की वस्तुएं, पानी, जगह और संसाधन समाप्त हो जाएंगे। इसकी वजह से भीषण युद्ध अकाल, बीमारियां और पर्यावरणीय तबाही मच सकती है। उन्होंने इसे डूम्सडे (Doomsday) यानी प्रलय का दिन बताया था। 

von forster doomsday prediction november 2026
क्या नवंबर में इस तारीख को खत्म हो जाएगी दुनिया? - फोटो : Adobe Stock

क्यों वैज्ञानिक ने दुनिया को दी चेतावनी? 

वॉन फॉर्स्टर ने कहा था कि दुनिया की जनसंख्या बहुत खतरनाक से बढ़ रही है। पहले धीरे-धीरे बढ़ने वाली आबादी 20वीं सदी में दवाइयों, स्वास्थ्य सुविधाओं और खाद्य उत्पादन बढ़ने के कारण बहुत तेजी से बढ़ी। उन्होंने गणना की अगर इसी रफ्तार से जनसंख्या बढ़ती रही, तो एक दिन पृथ्वी की क्षमता खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि धरती पर क्षमता से ज्यादा लोग हो जाएंगे। इसका नतीजा यह होगा कि संसाधनों की कमी और बड़े पैमाने पर तबाही। सबसे डरावनी बात यह है कि उनके द्वारा बताया प्रलय का दिन शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को है। वैज्ञानिक ने यह तारीख गणित के आधार पर निकाली थी।
 

Trending Videos
von forster doomsday prediction november 2026
क्या नवंबर में इस तारीख को खत्म हो जाएगी दुनिया? - फोटो : Freepik

6 महीने दूर है तारीफ

13 नवंबर 2026 सिर्फ 6 महीने दूर है। दुनिया की जनसंख्या 8 अरब से अधिक हो गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वॉन फॉर्स्टर की पलय की बताई गई सटीक तारीख शायद गलत साबित हो, लेकिन उनकी चेतावनी अहम है।

Viral: भारत घूमने आई रशियन लड़की का वीडियो हुआ वायरल, ऐसा क्या कहा कि बार-बार देख रहे हैं लोग  

वैज्ञानिकों की चेतावनी: कहीं पड़ेगा सूखा, तो कहीं चलेगी लू, जानिए भारत पर क्या होगा अल नीनो का असर?

विज्ञापन
विज्ञापन
von forster doomsday prediction november 2026
क्या नवंबर में इस तारीख को खत्म हो जाएगी दुनिया? - फोटो : ANI

उनका कहना है कि दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण, पानी की कमी और खाद्य सुरक्षा की कमी का सामना कर रही है। दुनिया के कई देश सूखा, बाढ़ और भूखमरी की मार झेल रहे हैं। वॉन फॉर्स्टर ने 66 साल पहले यह सभी चेतावनी दी थी।

Video: ऊपर से दौड़ती रही ट्रेन, बच्चों को मां छाती से लगाए रखी, मासूमों को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी

विज्ञापन
von forster doomsday prediction november 2026
क्या नवंबर में इस तारीख को खत्म हो जाएगी दुनिया? - फोटो : Freepik

विशेषज्ञों का क्या है कहना? 

आधुनिक विशेषज्ञों का कहना है कि 2026 में दुनिया के खत्म होने की संभावना नहीं है। लेकिन जल्दी सुधार नहीं किया गया, तो वर्षों में बड़े संकट आ सकते हैं।  उनका कहना है कि जनसंख्या पर नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और संसाधनों का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो वॉन फॉर्स्टर की 66 साल पहले की गई भविष्यवाणी कुछ सच हो सकती है। दुनिया को बड़े पैमाने पर युद्ध, अकाल या प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed