{"_id":"5d9319468ebc3e01702d1856","slug":"weird-plants-of-the-world-that-is-looking-very-strange","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के पांच अजीबोगरीब पौधे, जो दिखाते हैं कुदरत का असली 'चमत्कार'","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के पांच अजीबोगरीब पौधे, जो दिखाते हैं कुदरत का असली 'चमत्कार'
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अजीबोगरीब पौधे
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस दुनिया में भांति-भांति के पेड़-पौधे मौजूद हैं। कुदरत के दिए वरदानों में इनका महत्वपूर्ण स्थान है। यह मानवीय जीवन चक्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़-पौधों से न केवल भोजन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होती है बल्कि दुनिया में संतुलन बनाए रखने के लिए भी यह जरूरी हैं। आज हम आपको दुनिया के पांच अजीबोगरीब पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में बेहद ही अजीब लगते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे ये कुदरत का कोई 'चमत्कार' हों।
2 of 6
बुद्धाज हैंड
- फोटो : Social media
'बुद्धाज हैंड' नाम के इस अजीबोगरीब पौधे को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे उसमें से कई सारी ऊंगलियां निकली हुई हैं। असल में यह नींबू की एक प्रजाति है, लेकिन यह गोल नहीं होता। यह काफी खूश्बूदार होता है। कई लोग इसे रूम फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल करते हैं।
3 of 6
डेविल्स टूथ
- फोटो : Social media
इसका नाम है डेविल्स टूथ। यह एक तरह का मशरूम ही है, लेकिन इसे खाया नहीं जाता है। इसकी ऊपरी सतह पर लाल धब्बे जैसे दिखाई पड़ते हैं, जो बिल्कुल इंसानी खून की तरह लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे पौधे से खून ही निकल रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ब्लैक बैट
- फोटो : Social media
ब्लैक बैट नाम का यह पौधा पंख फैलाए किसी चमगादड़ की तरह लगता है। यह आमतौर पर थाईलैंड और मलयेशिया में पाया जाता है। इसकी पत्तियां 12 इंच तक की होती हैं। रात में अगर इन पत्तियों को कोई देख ले तो लगेगा कि कोई चमगादड़ ही है।
विज्ञापन
5 of 6
ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न
- फोटो : Social media
इस पौधे को 'ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न' के नाम से जाना जाता है। लाल रंग का यह पौधा देखने में किसी आठ पैरों वाले ऑक्टोपस की तरह लगता है। यह पौधा काफी दुर्गंध छोड़ता है। इसी की बदौलत यह कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।