फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 30 से अधिक गाड़ियों के काफिले में स्टेडियम पहुंची श्रीलंकाई टीम, गंभीर ने कसा तंज

Tue, 01 Oct 2019 02:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Oct 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Srilanka cricket team travel to karachi stadium in high security, gautam gambhir troll pakistan
गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को पाकिस्तान के कराची में 10 साल बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया। पाकिस्तान ने यहां श्रीलंकाई टीम की मेजबानी की जिसमें उसने जीत दर्ज की। पहला मैच भारी बारिश की वजह से रद्द होने के बाद दूसरे मैच में सभी की नजर थी।



Srilanka cricket team travel to karachi stadium in high security, gautam gambhir troll pakistan
श्रीलंका vs पाकिस्तान - फोटो : social media

वहीं आतंकी हमले के डर के बीच श्रीलंकाई टीम को भारी सुरक्षा के बीच कराची स्टेडियम पहुंचाया गया। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक वीडियो शेयर कर पाकिस्तान को नसीहत दी।

Srilanka cricket team travel to karachi stadium in high security, gautam gambhir troll pakistan
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

गंभीर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि श्रीलंकाई टीम को तकरीबन 34 गाड़ियों और भारी सुरक्षा के साथ स्टेडियम ले जाया जा रहा है। वीडियो में बख्तरबंद गाड़ियों से लेकर बुलेटप्रूफ गाडियां तक मौजूद हैं। गंभीर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Srilanka cricket team travel to karachi stadium in high security, gautam gambhir troll pakistan
श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : social media

वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स को बोलते हुए सुना गया कि कर्फ्यू के बीच मैच करवाया जा रहा है और अब बस काफिले के बीच टैंक का आना ही बाकी रह गया है।

विज्ञापन
Srilanka cricket team travel to karachi stadium in high security, gautam gambhir troll pakistan
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : social media

बता दें कि 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम के बस पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी जिसमें छह खिलाड़ी बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उसके बाद फिर से श्रीलंकाई टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान का दौरा कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed