सब्सक्राइब करें

इस शख्स को है हैरतअंगेज बीमारी, Kiss करने से भी हो सकती है मौत

एली कॉस्टेलो और क्रिस्चिन हीगेल, बीबीसी Updated Fri, 16 Nov 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
cause of serious allergy this person not allowed to kiss
OLI WEATHERALL - फोटो : BBC

आमतौर पर लोग अपने पहले किस को लेकर खुश और उत्सुकत होते हैं। लेकिन, एक शख्स ऐसे भी हैं जिनके लिए किस करना मौत को दावत देने जैसा है। ब्रिटेन के सरी के रहने वाले ओली वेदरॉल के लिए उनकी एलर्जी एक बड़ी समस्या बन गई है। इसके कारण वो बाहर खाना नहीं खा सकते। उन्हें छुट्टियों पर जाने से पहले सोचना पड़ता है। यहां तक कि किसी व्यक्ति से नजदीकी संबंध बनाने के लिए भी उन्हें बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है।


 

Trending Videos
cause of serious allergy this person not allowed to kiss
मंडी में लगे मूंगफली के ढेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

22 साल के ओली वेदरॉल को मूंगफली से एलर्जी है। इस एलर्जी के कारण बचपन में उनकी तबीयत इस कदर बिगड़ गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

ओली बाताते हैं कि एलर्जी से उनका थूक इतना गाढ़ा हो गया था कि वो सांस तक नहीं ले पा रहे थे। तब से उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। ओली वेदरॉल ने बीबीसी रेडियो 1 न्यूजबीट को अपनी मुश्किलों, अपनी एलर्जी और अपनी लड़ाई के बारे में बताया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
cause of serious allergy this person not allowed to kiss
peanut butter

जब खाया पीनट बटर

ओली कहते हैं कि जब पीनट बटर खाने के कारण उन्हें पहली बार अस्पताल ले जाना पड़ा था, तो वो उनकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव था। उन्हें नहीं पता था कि उनके शरीर में क्या हो रहा है। लेकिन, उनकी त्वचा में सूजन आ रही थी और वो लाल पड़ गई थी। अमूमन लोग सोचते हैं कि एलर्जी से बचने के लिए जिस चीज से एलर्जी है उसे खाना छोड़ देना चाहिए। लेकिन, ओली के लिए ये सब इतना आसान नहीं था।

cause of serious allergy this person not allowed to kiss
peanut
वह मूंगफली खाना तो छोड़ सकते थे लेकिन कोई भी ऐसा सामान जिसमें उसका जरा भी इस्तेमाल हो उनके लिए जानलेवा हो सकता था। यहां तक कि वो किसी को किस भी नहीं कर सकते। अगर सामने वाले ने मूंगफली या उसके इस्तेमाल से बना खाना खाया हो तो ये भी ओली के लिए खतरा हो सकता है।

ओली कहते हैं, "इसके कारण लोगों की जान तक चली गई है। यह एक बड़ा जोखिम है। जिन लोगों को एलर्जी नहीं है वो इस खतरे के बारे में सोच भी नहीं पाते।" "अगर आपको एलर्जी नहीं है या आपके किसी जानने वाले को एलर्जी नहीं तो आपके लिए छुट्टियों की तैयारी करना, फ्लाइट से जाना या प्रेमसंबंध बनाना बहुत आसान हो जाता है। आप बेफ्रिकी से ये सब कर सकते हैं।"
 

 

विज्ञापन
cause of serious allergy this person not allowed to kiss
FOOD

दिमाग में घूमता खाना
 

ओली वेदरॉल के लिए बाहर खाना भी एक बड़ी समस्या है। ओली कहते हैं कि उन्होंने कई रातें ये सोचते हुए बिताई हैं कि कहीं उन्हें एलर्जी तो नहीं हो रही। इसलिए वह बाहर खाने से बचते हैं। अगर ओली को कुछ घंटों के लिए भी बाहर जाना हो तो उन्हें पहले खाने के बारे में सोचना पड़ता है। वो कहते हैं, "इस कारण आपकी जिंदगी का बहुत सा समय यह सोचने में ही चला जाता है कि कैसे आप सुरक्षित खाना खाएं। आप तुरंत कहीं भी नहीं जा सकते। पहले अपने खाने का इंतजाम करना होता है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed