सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: रेस्टोरेंट के ग्राहक से नाराज वेटर ने किया कुछ ऐसा, लोगों की सिट्टी बिट्टी हो गई गुम

फीचर डेस्क, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Fed up waiter Slams customer with cake paste on face
restaurant

रेस्टोरेंट और होटल में अक्सर ऐसा देखने को मिल जाता है कि भोजन करने आए ग्राहक खाना परोसने वाले वेटर्स के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं। चूंकि रेस्त्रां की अपनी पॉलिसी होती हैं लिहाजा ग्राहकों की शिकायत पर कार्रवाई का खामियाजा भी वेटरों को ही झेलना पड़ता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। कुछ एक बार इसकी विपरित तस्वीर भी देखने को मिलती है। यूक्रेन में ऐसा ही हुआ। 

Trending Videos
Fed up waiter Slams customer with cake paste on face
Restaurant - फोटो : Mirror
यूक्रेन में एक रेस्त्रा में दो महिलाएं लंच करने आईं थी। किसी बात पर वह नाराज हो गईं और वेटरों के साथ दुर्व्यवहार करने लगीं। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद एक अन्य ग्राहक ने बना लिया। जिसमें साफ दिख रहा है कि दो वेटर हाथ में केक लिए महिलाओं को कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fed up waiter Slams customer with cake paste on face
Restaurant - फोटो : Mirror
लेकिन थोड़ी देर में कहानी बिल्कुल उलट गई। जो केक वेटर के हाथ में था। अब वो महिला के मुंह पर चिपक चुका है। मुंह पर पूरा केक लगते ही महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका था। उसके साथ खड़े दूसरे वेटर के हाथ में भी केक था। गुस्साई महिला की साथी ने अपने गिलास का पानी केक लगाने वाले वेटर पर फेंक दिया। इससे नाराज हुए दूसरे वेटर ने अपना केक, दूसरी महिला के मुंह पर मार दिया। 
Fed up waiter Slams customer with cake paste on face
Restaurant - फोटो : Mirror

वहां मौजूद अन्य ग्राहकों की सिट्टी-बिट्टी गुम हो गई। जिसके हाथ में मोबाइल आया, उसने इस दृश्य को कैद करने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन तब तक तो घटना घट चुकी थी। नाराज महिलाओं ने शिकायत करने के इरादे से रेस्टोरेंट के मैनेजर का रूख किया लेकिन इसके बाद जो हुआ वह तो हैरान करने वाला था। 

विज्ञापन
Fed up waiter Slams customer with cake paste on face
restaurant
होटल के मैनेजर ने वेटरों पर कार्रवाई से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम देख रहे थे कि ग्राहक लगातार दुर्व्यवहार कर रहे थे। ऐसे में हमारे कर्मचारियों ने जो किया उसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed