सड़कों पर जब कटा सिर लेकर एक लड़की निकली तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने अबतक इस वीडियो को देखा है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को देखकर आप डर भी जाएंगे और हैरान भी होंगे कि आखिर ये हुआ कैसे।
अपने हाथ पर कटा सिर लेकर 2 साल की लड़की निकली सड़क पर तो... निकल गई लोगों की चीख
क्रिस्टल हवांग नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर 28 अक्टूबर को रात साढ़े नौ बजे के आसपास एक ऐसा वीडियो अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट किया जिस पर कई लोगों ने रिट्वीट करते हुए तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
वीडियो में दिखाया गया है कि 2 साल की माया हवांग नाम की लड़की अपना कट सिर लेकर चल रही है। माया के साथ उसकी छह साल की बड़ी बहन भी है जिसके हाथ में चाकू है। जिसने भी माया को देखा वह देखता ही रह गया और कुछ की तो चीख ही निकल गई। पहली नजर में देखने पर तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि आखिर ये कैसे हुआ। लेकिन जब मामला समझ में आया तो सभी ने माया की जमकर तारीफ की। माया को अपने स्कूल में बेस्ट पोशाक का अवार्ड भी दिया गया है।
आपको बता दें कि माया की ड्रेस उसकी मां क्रिस्टल ने खुद तैयार की थी। क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें हैलोवीन पर बच्चों के लिए खास ड्रेस बनाने का ये खतरनाक आइडिया यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद आया। क्रिस्टल का कहना है कि वह बेहद खुश हैं कि उनकी बच्ची की पोशाक को इतना पसंद किया गया और माया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि दरअसल बीते 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक पश्चिमी देशों में हैलोवीन नाम का त्यौहार मनाया जाता है। जिसमें लोग भूतों की तरह सजते हैं और लोगों को डराते हैं। सोशल मीडिया पर हैलोवीन डे को लेकर कई तरह की कास्टयूम और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हैलोवीन की तस्वीरें आपको आश्चर्यचकित कर देंगी।
My super adorable headless little Maya 😍 #halloween #halloween2018 #halloweencostume #kids #toddlers #headless pic.twitter.com/qVL8gthd77
देखें वीडियो...