{"_id":"6216063336e5794077690228","slug":"why-feel-electric-shock-when-elbow-is-being-banged-know-the-reason-behing-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: कोहनी में चोट लगने पर क्यों महसूस होता है करंट, जानिए इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: कोहनी में चोट लगने पर क्यों महसूस होता है करंट, जानिए इसके पीछे की वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Wed, 23 Feb 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोहनी में चोट लगने पर क्यों महसूस होता है करंट- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंसान का शरीर एक मशीन की तरह ही काम करता है। अगर किसी भी अंग को हल्की सी भी चोट लगती है तो उसका असर पूरे शरीर पर दिखाई देता है। हमारे रोजमर्रा के जीवन में शरीर में छोटी-मोटी चोटें लगती रहती हैं। आज हम एक ऐसी जानकारी साझा कर रहे हैं, जो लगभग सभी के जीवन में होती है और इसका अनुभव भी हमने कई बार किया भी होगा। लेकिन, इसके पीछे का कारण बहुत कम लोगों को पता होता है। आपने अक्सर महसूस किया होगा कि जब हमारी कोहनी किसी सख्त चीज से टकराती है तो हमें करंट जैसा अनुभव होता है। ये काफी हैरान करने वाली बात है कि आखिर इस तरह का करंट कोहनी के ही जोड़ में क्यों महसूस होता है। शरीर के दूसरे जोड़ों में क्यों नहीं? दरअसल, इस तरह के झटके के पीछे एक विज्ञान काम करता है। आइए जानते हैं इसके पीछे का विज्ञान...........
2 of 5
कोहनी में चोट लगने पर क्यों महसूस होता है करंट- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंधे से कोहनी के बीच वाली हड्डी को ह्यूमरस कहा जाता है। ह्यूमरस शब्द ह्यूमर से लिया गया है जिसका अर्थ हंसी-मजाक होता है। इसीलिए इस हड्डी को फनी बोन्स भी कहते हैं। इस हड्डी से कुछ भी टकरा जाए तो बिजली के जैसा करंट महसूस होता है। इस झटके की मुख्य वजह अल्नर नर्व है जो रीढ़ की हड्डी से निकल कर कंधों से गुजरते हुए सीधा उंगलियों तक जाती है।
3 of 5
कोहनी में चोट लगने पर क्यों महसूस होता है करंट- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये नर्व कोहनी की हड्डी को सुरक्षा देती है और जैसे ही इससे कोई चीज टकराती है एक झटका सा महसूस होता है और हम समझते हैं की चोट हड्डी में लगी है, जबकि ये चोट अल्नर नर्व में लगती है। जैसे ही चोट लगती है हमारे न्यूरॉन्स दिमाग को संकेत भेजते हैं और ये शरीर में करंट जैसा महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोहनी में चोट लगने पर क्यों महसूस होता है करंट- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हमारे शरीर की बनावट बेहद खास होती है। शरीर के अंदर हड्डियों और नसों को सुरक्षित रखने के लिए वसा की सतह होती है। इसके ऊपर से हमारे शरीर की त्वचा होती है जो हमारे शरीर पर दिखाई देती है।
विज्ञापन
5 of 5
कोहनी में चोट लगने पर क्यों महसूस होता है करंट- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जब भी कोहनी किसी सख्त चीज से टकराती है तो अल्नर नर्व को झटका लगता है। सामान्य सी चोट में ऐसा नहीं होता है, लेकिन अगर सतह सख्त हो, तो नस में तेज झनझनाहट होने लगती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।